फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Detrude female constable removed from home

महिला कांस्टेबल को धक्के देकर घर से निकाला

Mon, 10 Nov 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़ Updated Mon, 10 Nov 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
Detrude female constable removed from home

झज्जर थाना में तैनात महिला कांस्टेबल को उसके शराबी पति ने धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


महिला कांस्टेबल की शिकायत पर सदर थाना चरखी दादरी मेें मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला कांस्टेबल सुमनलता ने बताया कि वह झज्जर पुलिस थाना में बतौर कांस्टेबल तैनात है।

गांव इमलोटा निवासी उसके पति चंदेश ने उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया है। उसने उसके जेवरात, दहेज का सामान, बैंक पासबुक, एटीएम, पुलिस की वर्दी, बेल्ट नंबर आदि छीन लिए और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


महिला कांस्टेबल ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति शराबी है और उसके साथ झगड़ा व मारपीट करता रहता है।

उसके परिवार के सदस्यों ने भी उसे कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

अब उसने उसका दहेज आदि का सारा सामान छीनते हुए उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया है। महिला कांस्टेबल ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

पिता भी दे चुके हैं शिकायत
रोहतक के गांव गढ़ी बल्लम निवासी महेंद्र सिंह भी बेटी सुमनलता के साथ मारपीट करने आदि को लेकर अपने दामाद के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर चुके हैं।

बताया जाता है कि वह मामला भी अभी उनके खिलाफ चल रहा है। बताया जाता है कि पति पत्नी के बीच कई दिन से अनबन चल रही है।

सदर थाना प्रभारी सतीश देशवाल ने बताया कि महिला कांस्टेबल की शिकायत मिली है। उसके आधार पर पति चंदेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की तफ्तीश की जाएगी। उसके आधार पर पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed