फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Despite the yellow markings, encroachment continues in the market; people say the campaign is just a show.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पीली पट्टी के बाद भी बाजार में अतिक्रमण, लोग बोले-अभियान मजह दिखावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Despite the yellow markings, encroachment continues in the market; people say the campaign is just a show.
02jjrp03- बेरी के बाजार में दुकानदारों ने किया अतिक्रमण। संवाद - फोटो : संगठन
बेरी। मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए दुकानों के सामने पीली पट्टी लगाई गई है लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। बाजार के प्रमुख मार्गों पर दुकानदारों ने फिर से पीली पट्टी के बाहर तक सामान सजा लिया है।
विज्ञापन

कहीं सब्जियों के ठेले खड़े हैं तो कहीं कपड़े, जूते और घरेलू सामान सड़क तक फैला रखा है। इससे पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को सड़क पर उतरकर चलना पड़ता है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

बेरी निवासी एडवोकेट रितीनदीप कादयान का कहना है कि शिव चौक पर गोशाला मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट में केस डाला हुआ है। इसी माह में हाईकोर्ट में तारीख भी है। इसी को लेकर पालिका की तरफ से लीपापोती करने के लिए शिव चौक पर पीली पट्टी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों की तरफ से पीली पट्टी की कोई पालना नहीं की जा रही हैं। इससे अतिक्रमण की समस्या बरकरार हैं। वहीं बेरी गोशाला मार्ग पर पालिका की तरफ से पेड़ तो लगा दिए गए लेकिन उनके कोई जाली नहीं लगाई। इससे कार चालक ही इन पेड़ों को खराब कर देंगे।

बेरी के शिव चौक, गोशाला मार्ग, काठमंडी में दुकानों के आगे-आगे कई-कई फीट दुकानदारों ने अतिक्रमण किया है।

वर्जन
बेरी के शिव चौक, गोशाला मार्ग पर अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पालिका की तरफ से पीली पट्टी लगाई गई। पीली पट्टी लगाने के बाद पालिका की तरफ से मुनादी भी करवाई जाएगी कि कोई भी दुकानदार पीली पट्टी से आगे सामान ना रखे। उसके बाद भी कोई दुकानदार सामान रखता है तो सामान जब्त किया जाएगा और चालान भी किया जाएगा।
पूजा साहू, सचिव, नगर पालिका बेरी

02jjrp03- बेरी के बाजार में दुकानदारों ने किया अतिक्रमण। संवाद

02jjrp03- बेरी के बाजार में दुकानदारों ने किया अतिक्रमण। संवाद- फोटो : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed