{"_id":"afaebf327b2b067fcd39c4906ba68066","slug":"derail-the-guds-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर पशुओं के आने से मालगाड़ी पटरी से उतरी, चार गौवंश की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर पशुओं के आने से मालगाड़ी पटरी से उतरी, चार गौवंश की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Fri, 04 Dec 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
लाखनमाजरा के पास बृहस्पतिवार को मालगाड़ी पटरी से उतर गई। रात करीब डेढ़ बजे रोहतक जींद मार्ग पर लाखनमाजरा रेलवे स्टेशन के गेट नं. 79 पर मुगलसराय बिहार की ओर जा रही मालगाड़ी के इंजन के साथ वाला डिब्बा पटरी से उतर गया।
विज्ञापन
हादसे का कारण ट्रैक पर पशुओं का अचानक आ जाना बताया जा रहा है। इसमें चार गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। जब घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद डिब्बों को पटरी पर लाया जा सका।
विज्ञापन
इससे पंजाब मेल अप व डाउन, उद्यान आभा, तूफान एक्सप्रेस सहित कई अहम गाड़ियां लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में जब यातायात प्रभारी नरेश सिंह से बात की तो उन्होंने सॉरी कहते हुए फोन काट दिया।
विज्ञापन
ट्रैक खाली कराने सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीके सिंह, मंडल अभियंता आरके गोयल, सहायक मंडल अभियंता सुभाष चंद्र, वरिष्ठ खंड अभियंता पावर सप्लाई दुष्यंत कौशिक मौके पर पहुंचे।
हैरानी की बात है कि मालगाड़ी पटरी से उतर गई और हमें सूचना तक नहीं दी गई। रेलवे प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा है। ऐसी स्थिति में हमारे लिए समस्या और बढ़ जाती है।
- सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी रोहतक।
मालगाड़ी पटरी से उतरी गई थी। पटरी पर उसे लाकर यातायात सुचारु रूप से शुरू हो गया। अब कोई समस्या नहीं है।
- बीएस मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रोहतक रेलवे जंक्शन