{"_id":"6504c928c8b0c40a0e0f50d7","slug":"dengue-is-spreading-28-cases-found-in-three-days-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-3546-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पैर पसार रहा डेंगू, तीन दिन में 28 मामले मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पैर पसार रहा डेंगू, तीन दिन में 28 मामले मिले
Sat, 16 Sep 2023 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 16 Sep 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले में धीरे-धीरे डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिन में 28 मामले मिले हैं। ऐसे में जिले में डेंगू के केसों की संख्या बढ़कर 190 हो गई हैं। डेंगू जिले में पर प्रसार रहा है, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल बहादुरगढ़ का लाइन पार एरिया हॉट स्पॉट एरिया बना हुआ है। शुक्रवार को कुल नौ लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इसमें अधिकतर बहादुरगढ़ में हैं, जबकि खुडन व किरडोद गांव में भी केस मिले हैं। फिलहाल यहां आसपास के 25 से 30 घरों में फॉगिंग करवाई गई है। बहादुरगढ़ लाइन पार एरिया में सफाई न होने के चलते केसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
डेंगू, मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभाग ने चिकनगुनिया के टेस्ट भी किए जा रहे हैं। वहीं मलेरिया के चार मामले अब तक सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में फॉगिंग करवाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 65 प्रतिशत डेंगू के मामले सामने आए हैं तो 35 प्रतिशत डेंगू के मामले ग्रामीण क्षेत्र से आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करीब 145 कर्मचारियों की टीम स्वास्थ्य विभाग की ओर से फील्ड में उतारी गई हैं, जो की डेंगू की मॉनीटरिंग कर रही है।
बहादुरगढ़ के क्षेत्र में सबसे ज्यादा मामले डेंगू के आ रहे हैं। उप सिविल सर्जन डॉक्टर तीर्थ सिंह बागड़ी का कहना है कि विभाग की ओर से लगभग 12 हजार लोगों को नोटिस भी दिया गया है और उन्हें आगाह किया गया है कि अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और छतों पर खाली पड़े बर्तनों में पानी एकत्रित न होने पाए। उन्होंने बताया कि सामान्य अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड डेंगू के मरीजों के लिए बनाया गया है और अब तक चिकनगुनिया के करीब 90 लोगों के टेस्ट किए गए हैं, जिसमें से कोई भी अभी तक पॉजिटिव नहीं पाया है।