{"_id":"6358202ef087274e1008062d","slug":"dengu-cases-increasing-in-bahadurgarh-bahadurgarh-news-rtk661747093","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू मच्छर का सताने लगा डंक, झज्जर जिले में मिल चुके हैं 39 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू मच्छर का सताने लगा डंक, झज्जर जिले में मिल चुके हैं 39 केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। डेंगू का डंक लोगों का सताने लगा है। डेंगू व मलेरिया के केसों में पिछले वर्ष के मुकाबले काफी इजाफा हुआ है। जिले भर में डेंगू के मरीजों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो इस बार अभी तक 39 केस पॉजिटिव मिले हैं। वहीं अकेले 11 केस बहादुरगढ़ एरिया में निकले हैं। मलेरिया के 16 केस भी पाए गए हैं। इसमें 3 केस बहादुरगढ़ क्षेत्र से संबंधित हैं। पिछले वर्ष इस दिन तक मलेरिया के 6 ही केस निकले थे। स्वास्थ्य विभाग की एंटी लारवा टीमें फील्ड में रहकर लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूक भी कर रही हैं। साथ में घर-घर व जल स्रोतों वाले स्थानों पर जाकर जांच भी कर रही हैं।
पिछले दिनों हुई बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया। इसके कारण मच्छर जनित बीमारियां भी लोगों को अपनी जकड़ में लेने लगी। आए दिन मच्छर भी खूब पनप रहे हैं। शहर के नागरिक व निजी अस्पतालों में काफी मरीज मरीज बुखार, उल्टी, सिर दर्द, चक्कर आना, कमजोरी की शिकायत होना आदि लक्षणों से पीड़ित होकर इलाज के लिए भी पहुंच रहे हैं। जिन लोगों की हालत नाजुक दिखती है उन्हें भर्ती भी किया जा रहा है।
पिछले सप्ताह शुक्रवार तक पूरे झज्जर जिले में डेंगू के 1503 संभावित सैंपलों की जांच हुई। इसमें 39 कन्फर्म केस निकले। अकेले 11 बहादुरगढ़ क्षेत्र से निकले हैं। जबकि मलेरिया की 72 हजार 11 स्लाइड जांच में से 16 मलेरिया पॉजिटिव केस मिले। लोगों के घरों में पानी की टंकियों, गमलों, खाली पड़े प्लॉटो में भरे पानी के बीच भी डेंगू का लार्वा मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की एंटी लारवा टीमें जांच करने व उसे नष्ट करने के लिए फील्ड में रहकर जहां लारवा को नष्ट कर रही हैं वहीं आमजन को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूक करते हुए उन्हें विशेष सावधानियां बरतने की सलाह भी दे रही हैं।
विज्ञापन
डेंगू, मलेरिया के बढ़ते केसों को देखते हुए कच्चा नारियल व कीवी बेचने वालों ने इसके दाम भी बढ़ा दिए हैं। बुखार से पीड़ित व्यक्ति जिनके प्लेटलेट्स डाउन हो रहे हैं उनमें से अनेक लोग कई तरह के नुस्खे भी अपना रहे हैं। हालांकि डाक्टर व उनकी टीम लोगों को किसी भी तरह से घबराने की नहीं बल्कि डेंगू रोग से बचाव को लेकर जागरूक रहने की जरूर सलाह दे रहे हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी डीएमओ डॉ. तीर्थ सिंह बागड़ी का कहना है कि इस साल में अब तक पूरे झज्जर जिले में मलेरिया के जहां 16 केस निकले हैं तो वहीं डेंगू के 39 केस मिले हैं। जहां-जहां केस निकले हैं वहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी जांच कर रही हैं और एंटी लारवा एक्टिविटीज भी चला रही हैं। जहां पर मच्छरों का लारवा मिलता है उसे नष्ट किया जा रहा है। साथ में आमजन से भी मच्छरों से बचाव को लेकर जागरूक करते हुए सावधानियां बरतने की सलाह भी दी जा रही है।