फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demonstration of United Front at Mini Secretariat

Jhajjar-Bahadurgarh News: संयुक्त मोर्चा का लघु सचिवालय पर प्रदर्शन

Thu, 22 Feb 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 22 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of United Front at Mini Secretariat
झज्जर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े हुए किसान संगठनों ने बुधवार को झज्जर में लघु सचिवालय पर धरना दिया तथा विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी, किसान सभा के दिलबाग सिंह दलाल, सतबीर सिंह कादियान, सुरेंद्र सिवाच, रमेश जाखड़, भारतीय किसान यूनियन के सूबेदार चरण सिंह, सुनील प्रधान ने कहा कि तीन काले कानूनों के खिलाफ 13 महीने चले आंदोलन के निलंबन के समय मोदी सरकार ने वायदा किया था कि एमएसपी पर कमेटी बना कर खरीद की गारंटी का कानून बना दिया जाएगा। बिजली बिल संशोधन 2022 रद्द कर दिया जाएगा। किसानों, मजदूरों को कर्ज मुक्त कर दिया जाएगा। आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे लेकिन कोई वादे पूरे नहीं किए। लखीमपुर खीरी हत्याकांड के दोषियों को सजा दी जाएगी, परंतु सरकार सभी वायदों से मुकर गई है। दीपक धनखड़, तेजबीर प्रधान, किसान मजदूर स्थान मोर्चा के सुमित छिकारा, सीटू की जिला सचिव किरण बरहाणा, सरोज, ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार यादव ने भी कई मुद्दो पर सरकार की आलोचना की।इस अवसर पर रणबीर सिंह छोछी, हंसराज दूबलधन, सुरेंद्र सिवाच, किरण सीटू से, रमेश फौगाट, चिंटू प्रधान, काले प्रधान,तेजबीर प्रधान, ओमबीर सिंह, सतवीर सिंह, सतपाल सिंह सभ्रवाल, संसार सुरहेती, किशन छबीली, कैलाश, जितेंद्र मांगावास उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed