फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand to open the way for ambulances and medical vehicles at Tikari border

टीकरी बॉर्डर पर एंबुलेंस व मेडिकल वाहनों के लिए रास्ता खोलने की मांग

Fri, 23 Apr 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Demand to open the way for ambulances and medical vehicles at Tikari border
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। कोरोना महामारी के दौरान इमरजेंसी मेडिकल सेवाओं से संबंधित वाहन और एंबुलेंस बिना किसी परेशानी के हरियाणा से दिल्ली व दिल्ली से हरियाणा आवागमन कर सकें, इस मांग को लेकर बहादुरगढ़ के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एसडीएम हितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम को बताया कि फिलहाल टीकरी बॉर्डर पर अवरोध लगाने से दिल्ली जाने और दिल्ली से हरियाणा में आने वाले दोनों तरफ के रास्ते बिल्कुल बंद हैं। कोरोना की महामारी चल रही है, इसलिए आपातकालीन मेडिकल सेवाओं से संबंधित वाहन व एंबुलेंस बिना किसी परेशानी के दिल्ली जा सके। इसके लिए हरियाणा सरकार को दिल्ली सरकार व केंद्र सरकार से बात करके टीकरी बॉर्डर से ऐसे वाहनों का सुगमता से आवागमन सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि लोगों का अनमोल जीवन बचाया जा सके।
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने एसडीएम को बताया कि टीकरी बॉर्डर बंद होने से इमरजेंसी मेडिकल सेवाओं से संबंधित वाहन व एंबुलेंस को अगर दिल्ली जाना हो तो वे विभिन्न कच्चे रास्तों से गुजरते हैं। इसमें समय काफी बर्बाद होता है और ऐसे में रोगी की जान जाने का अंदेशा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन संगठनों ने दिया मांगपत्र
ज्ञापन सौंपने वालों में पंचनद स्मारक ट्रस्ट, अखिल अधिकार संगठन, पूर्वांचल परिवार हरियाणा, श्री योग वेदांत सेवा समिति, धर्म सेवा समिति, सेवा भारती हरियाणा, नाहरा नाहरी रोड मार्केट एसोसिएशन, महेश्वरी सभा बहादुरगढ़, गणपति धाम इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन, लायंस क्लब बहादुरगढ़, फ्रेंड्स क्लब मॉडल टाउन, जनसेवा कोरोना संगठन, मोक्ष सेवा समिति, शहीद भगत सिंह कमेटी, साई लाडले रिलिजियस ट्रस्ट, जन सेवा संस्थान, बहादुरगढ़ रक्तदाता द्वारा ग्रुप, सिटी होम वेलफेयर एसोसिएशन, श्री राम सेवा मंडल बहादुरगढ़, फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ ओमैक्स सिटी, आरोग्य भारती, हरमिलाप सभा बहादुरगढ़ आदि संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed