फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand to open second gate of metro stations

मेट्रो स्टेशनों का दूसरा गेट भी खोलने की मांग

Sun, 27 Jun 2021 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Demand to open second gate of metro stations
बहादुरगढ़। मेट्रो स्टेशनों पर सुबह और शाम के समय यात्रियों की भारी भीड़ हो जाती है। बहादुरगढ़ के तीनों स्टेशनों के अलावा ग्रीन लाइन के सभी मेट्रो स्टेशनों पर यह दिक्कत ज्यादा आ रही हैं। यात्रियों ने गाड़ियों में सीट की क्षमता और बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने मेट्रो में कोविड-19 से बचाव के लिए लागू नियमों का पालन करने के लिए सेवाओं को काफी हद तक सीमित कर रखा है। गाड़ियों में सीट की क्षमता 50 फीसद रखी गई है। गाड़ियों में खड़े होकर यात्रा करने पर प्रतिबंध है। उधर, किसान आंदोलन के चलते हरियाणा-दिल्ली का टीकरी बॉर्डर सील है। इसलिए बहादुरगढ़ व दिल्ली के बीच हरियाणा राज्य परिवहन की अधिकतर बसें और दिल्ली परिवहन की सभी बसें बंद हैं। हरियाणा रोडवेज की चुनिंदा बसें दूसरे रूटों से दिल्ली जाती हैं। इनसे बहादुरगढ़ व दिल्ली के बाच सार्वजनिक परिवहन सेवा की पूर्ति नहीं हो पाती और लगभग सारा भार मेट्रो पर है।
विज्ञापन

दिल्ली के नाया बाजार में कार्यरत बहादुरगढ़ के विनोद कुमार हर रोज मेट्रो से दिल्ली जाते हैं। विनोद ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन में मिली ढील के बाद से दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू तो कर दिया गया है, लेकिन मेट्रो स्टेशनों के बाहर लंबी लाइन में लगना पड़ता है। गाड़ियों में सीटिंग क्षमता और फ्रीक्वेंसी बढ़ाए जाने की जरूरत है। साथ ही ग्रीन लाइन पर हरेक स्टेशन का दूसरा गेट भी खोल देना चाहिए। संजय, राकेश और रीटा जैसे व्यापारी और दैनिक यात्री भी डीएमआरसी से शिकायत कर रहे हैं। पीक समय में ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की इन मांगों को देखते हुए डीएमआरसी ने साफ किया है कि दिल्ली-एनसीआर में ट्रेनों के 5100 फेरे रोजाना लगवाए जा रहे हैं। पीक समय में ढ़ाई से पांच मिनट में लगभग सभी बड़े कॉरिडोर में ट्रेनें मिल रही हैं। मेट्रो ट्रेनों की यही फ्रीक्वेंसी कोरोना से पहले सामान्य समय में भी थी। डीएमआरसी ने कहा कि कोरोना के कारण लगी पाबंदियों और मेट्रो ट्रेनों में यात्रियों की संख्या सीमित करने की गाइडलाइन के कारण मेट्रो स्टेशनों के अंदर यात्रियों की लंबी लाइनें दिख रही हैं। तकलीफ की दूसरी वजह यह है कि मेट्रो के अंदर यात्रियों को सिर्फ सीटों पर बैठकर ही यात्रा करने की अनुमति दी गई है। खड़े होकर यात्रा करने की इजाजत नहीं है। इसलिए भी लोगों को लग रहा है कि फ्रीक्वेंसी कम है या मेट्रो ट्रेनों के फेरे कम कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed