फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand from the District President to solve the problem

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिलाध्यक्ष से की समस्या के समाधान की मांग

Wed, 21 Feb 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 21 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Demand from the District President to solve the problem
बहादुरगढ़। मॉडल टाउन कॉलोनी की जमीन बहादुरगढ़ तहसील के राजस्व रिकार्ड में शामलात जमीन के तौर पर दर्ज है। इसके कारण जमीनों का इंतकाल दर्ज नहीं हो पा रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए सोमवार को वार्डवासी भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा से मिले और लिखित में पत्र दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

वार्ड के पार्षद सचिन दलाल, भीम सिंघला, देवराज, दामोदर महेश्वरी, संजीव सैनी, हरिपाल गुप्ता ने कहा कि मॉडल टाउन कॉलोनी की शहर की 60 वर्ष पुरानी है। लोगों द्वारा नगर परिषद को गृहकर दिया जाता है। कॉलोनी में सीवर, बिजली, सड़क बनी हुई हैं। मॉडल टाउन की कुछ गलियों के पूरे रकबे को राजस्व विभाग बहादुरगढ़ के रिकार्ड में शामलात भूमि के रूप में दर्ज किया हुआ है। जबकि कॉलोनी की अन्य गलियों के रकबे को स्वीकृत रकबा में दर्शाया गया है। मॉडल टाउन क्षेत्र की कुछ गलियों के रकबे को शामलात जमीन के तौर पर इंद्राज किए जाने के कारण कॉलोनी की न तो रजिस्ट्रियां की जा रही हैं और न ही इंतकाल दर्ज हो पा रहा है। इसकी वजह से कॉलोनी की संपत्तियों पर बैंक लोन जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष को पत्र देकर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन




फोटो 62 : भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा को पत्र सौंपते हुए मॉडल टाउन निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed