फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand for reappointment of transferred coach

डीघल के युवा खिलाड़ी व ग्रामीणों ने खेल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

Fri, 20 Aug 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Demand for reappointment of transferred coach
डीएसओ को ज्ञापन सौंपते डीघल के ग्रामीण। - फोटो : Jhjhar
बेरी(झज्जर)। गांव डीघल के युवा खिलाड़ी और ग्रामीणों ने कोच के तबादले को लेकर झज्जर स्थित जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

डीघल के युवा खिलाड़ियों ने कहा कि उनके अभ्यास के लिए बाबा मोहजमा जूडो अकादमी बनाई गई है। उसमें कोच अनिल कुमार खिलाड़ियों को अभ्यास करवाते थे। कुछ दिन पहले सरकार ने उनका तबादला डीघल के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में कर दिया है। जिससे उनको अभ्यास करने में समस्या आ रही है। खिलाड़ियों ने कहा कि अब लड़कियों को जूडो का अभ्यास करने के लिए खेल स्टेडियम में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि खेल स्टेडियम में कोई सुविधा नहीं है। लड़कियों की सुरक्षा भी नहीं है। लड़कियों ने और उनके परिजनों ने गुहार लगाई कि कोच अनिल कुमार की दोबारा से बाबा मोहजमा अकादमी में नियुक्ति की जाए, जिससे उन्हें जूडो खेलने में कोई परेशानी न हो। ग्रामीणों ने बताया कि जिला खेल एवं युवा अधिकारी ललिता मलिक ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। खेल अधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों में धनराज अहलावत, दिनेश धनखड़ व युवा खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव डीघल के खिलाड़ी व ग्रामीणों ने कोच को बाबा मोहजमा अकादमी में नियुक्ति को लेकर ज्ञापन सौंपा है। इस बारे में उच्च अधिकारियों से अवगत करा दिया जाएगा। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। स्टेडियम में सुविधा को लेकर कोई कमी है तो उसे भी जल्द ही मुहैया करा दिया जाएगा। -ललिता मलिक, खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed