फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand for Ram Darbar, flags and statues increased in the market

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाजार में राम दरबार, ध्वज व मूर्तियों की बढ़ी मांग

Fri, 19 Jan 2024 03:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 19 Jan 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Demand for Ram Darbar, flags and statues increased in the market
बाजार में एक दुकान पर राम दरबार खरीदने के लिए पहुंचे लोग।
बहादुरगढ़। देश में हर जगह राम नाम की गूंज हैं। स्थानीय बाजार भी इन दिनों राममय हैं। लड्डू गोपाल की तरह दुकानों पर पीतल का रामदरबार, पटका, ध्वजा, रामचरितमानस, राम नाम के लॉकेट आदि की खूब मांग है। रामभक्तों के उत्साह को देखते हुए दुकानदारों ने काफी मात्रा में स्टॉक मंगा लिया है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समानांतर शहर के लोग अपने घरों और आसपास के मंदिरों में भी राम दरबार की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में पूजा सामग्री और मूर्ति विक्रेता प्रदीप कुमार ने बताया कि इन दिनों श्रीराम दरबार मूर्तियों की मांग तेजी से बढ़ी है। इसमें राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी की मूर्तियां शामिल हैं। यह मूर्तियां पीतल, मैटल और मार्बल डस्ट से बनी हैं। पीतल से बने राम दरबार की कीमत 1 हजार से 10 हजार रुपये तक है। वहीं मार्बल डस्ट के 7 इंच से 12 इंच तक के राम दरबार की ही 5 हजार से 15 हजार रुपये तक कीमत है। लोग घरों के लिए पीतल और मैटल और मंदिरों के लिए मार्बल डस्ट की मूर्तियां खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


पोशाकों की डिमांड भी बढ़ी
रेलवे रोड पर पूजा सामग्री और श्रृंगार विक्रेता विक्रम ने बताया कि इन दिनों राम दरबार की पोशाकों की मांग ऐसे ही बढ़ गई है जैसे जन्माष्टमी पर कान्हा के वस्त्रों की बढ़ जाती है। आर्टिफिशियल आभूषणों की भी मांग है। गोटेदार पोशाक की ब्रिकी ज्यादा हो रही है। वहीं ध्वजा भी खूब बिक रही है। लोग अपने घरों की छतों पर लगाने के लिए भी ध्वजा की डिमांड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह हो रही मंदिरों में दीपोत्सव मनाने की तैयारी
घरों से लेकर मंदिरों तक जगह-जगह दीपोत्सव मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा और विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि 22 जनवरी को कम से कम अपने घरों में पांच दीपक अवश्य जलाएं। लोगों से कहा जा रहा है कि इस उत्सव को मनाने के लिए लोग अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed