फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand for lamps increased, there will be Diwali like atmosphere in the city on 22nd

Jhajjar-Bahadurgarh News: दीयों की बढ़ी मांग, 22 को शहर में होगा दीवाली जैसा माहौल

Wed, 17 Jan 2024 09:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 17 Jan 2024 09:37 PM IST
विज्ञापन
Demand for lamps increased, there will be Diwali like atmosphere in the city on 22nd
बहादुरगढ़। अयोध्या में राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की चारों ओर धूम है। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बहादुरगढ़ में दीपावली जैसा माहौल होगा। कई दिनों से राम भक्त तैयारियों में जुटे हुए हैं। इससे मिट्टी को स्वरूप देने वाले कुम्हारों के चेहरे भी खिल गए हैं। इस समय दीयों की मांग चरम पर है। बाजार में खूब दीये बिक रहे हैं। समाजसेवी और धार्मिक संगठनों ने भी कुम्हारों को दीये बनाने के आर्डर दिए हैं।
विज्ञापन

शहर में 22 जनवरी को हर घर और चौक चौराहों पर दीप मालाएं सजेंगी। 22 जनवरी की रात्रि को शहर में दीपावली जैसा माहौल होगा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की खुशी जब पूरा शहर दीपावली से पहले दीये जलाकर दीवाली मनाएगा तो शहर का नजारा अलग ही होगा। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहरवासियों में खुशी का माहौल है। आयोजन को लेकर सामाजिक, धार्मिक और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता भी सभी प्रकार की तैयारियों में जुटे हुए हैं। झज्जर रोड पर डाकघर के साथ वाली गली में दीये बनाने का काम करने वाले कारीगर संजय व जय सिंह ने बताया कि दीयों की डिमांड अच्छी है। यह पिछले चार महीने में दूसरा मौका है जब लोग दीयों की खरीदारी कर रहे हैं। छोटे-छोटे दुकानदार भी दीये लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन


पूजन सामग्री की दुकानों पर भी बिक रहे हैं दीये
शहर की ज्यादातर पूजन सामग्री की दुकानों पर दीयो की बिक्री हो रही है। गांधी मार्केट के दुकानदार सुनील कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी मनाने के लिए बहादुरगढ़ के लोग भी दीयों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed