फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Delhi Police put 28 CCTV cameras on Tikari border to keep an eye on farmers

किसानों पर नजर रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने टीकरी बॉर्डर पर लगाए 28 सीसीटीवी कैमरे

Fri, 22 Jan 2021 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police put 28 CCTV cameras on Tikari border to keep an eye on farmers
टीकरी ब\र्डर पर दिल्ली सीमा में सीसीटीवी कैमरे लगाता कर्मचारी। - फोटो : Bahadurgarh
जैसे-जैसे गणतंत्र दिवस नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा चौक चौबंद की जा रही है। वीरवार को दिल्ली पुलिस ने टीकरी बॉर्डर पर 28 सीसीटीवी कैमरे लगाए। इन कैमरों से हरियाणा सीमा में किसानों पर नजर रखी जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से सीआरपीएफ, आरएएफ और दिल्ली पुलिस की कई टुकड़ियों ने मोर्चा संभाला हुआ है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से 28 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वीरवार को किसानों का आंदोलन 58वें दिन में प्रवेश कर गया। टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात है। सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस की तरफ से 6 लेयर में बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस और किसानों के बीच किसी तरह का तनाव पैदा न हो, इसको लेकर दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी टीकरी बॉर्डर पर तैनात अधिकारियों से पल-पल की खबर लेते हैं।
विज्ञापन

26 जनवरी के नजदीक आने पर बढ़ाई सुरक्षा
दिल्ली सीमा में टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ, आरएएफ व दिल्ली पुलिस की टुकड़ी संभाल रही है। किसान दिल्ली में प्रवेश न कर पाएं, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने टीकरी कलां मेट्रो स्टेशन के नीचे से हरियाणा सीमा तक 6 लेयर में बैरिकेडिंग की है। सुरक्षा इस तरीके से की गई है कि एक लेयर दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्ते पर तो दूसरी हरियाणा की तरफ आने वाले रास्ते पर है।
विज्ञापन

टीकरी बॉर्डर पर डटे हैं हजारों किसान
बहादुरगढ़ में टीकरी बार्डर पर सीमा पर हजारों की संख्या में किसान डटे हुए हैं। हरियाणा सीमा में दिनभर जहां किसानों के बीच भाषणबाजी का दौर चलता है वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस सुरक्षा के लिहाज से तैनात रहती है। फिलहाल टीकरी बॉर्डर पूरी तरह सील है। यह पिछले 58 दिन से बंद है। यहां से वाहन चालकों का आवागमन तो दूर पैदल चलने के लिए भी रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को सता रही हर समय चिंता
जिस दिन से किसान अपनी मांगों को लेकर टीकरी बॉर्डर पर बैठे हैं उसी दिन से दिल्ली पुलिस की चिंता बढ़ गई है। दिनभर में कई-कई बार दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी जूनियर अधिकारियों से बातचीत करते हैं और पल-पल की जानकारी लेते हैं। पुलिस और किसानों के बीच किसी तरह का कोई तनाव पैदा न हो, इसको लेकर भी अधिकारी हर समय टीकरी बॉर्डर पर तैनात दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के संपर्क में रहते हैं। गणतंत्र दिवस पर किसानों द्वारा दिल्ली में पहुंचकर रिंग रोड पर ट्रैक्टर परेड की बात कही गई है। इसको लेकर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

हरियाणा पुलिस के साथ चीता राइडर्स भी सुरक्षा में तैनात
जहां एक तरफ दिल्ली पुलिस सुरक्षा को लेकर तैनात है वहीं दूसरी तरफ बहादुरगढ़ में भी हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों के साथ चीता राइडर्स भी तैनात रहते हैं। गुजरात, राजस्थान व पंजाब से रैपिड एक्शन फोर्स की विभिन्न कंपनियां 15 किलोमीटर लंबे पड़ाव में विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद हैं। इनमें नया गांव चौक व बालौर चौक के पास आरएएफ पंजाब की टुकड़ी हर वक्त अलर्ट रहती है। आरएएफ के ये जवान 26 नवंबर को ही पंजाब से आए किसानों के काफिले के साथ थे। आरएएफ की बाकी टुकड़ियां टीकरी बॉर्डर के निकट सेल टैक्स कार्यालय के बाहर, सेक्टर-9 मोड़ पर और कई अन्य स्थानों पर तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed