{"_id":"648cbf7d80f2695e050112a6","slug":"delhi-police-head-constable-hanged-himself-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-577-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान
Sat, 17 Jun 2023 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव लोवा खुर्द में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे, इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।
सूचना मिलने पर एचएल सिटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने मामले को हादसा मानते हुए 174 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान रविंद्र (35) के रूप में हुई है। बताया गया है कि रविंद्र दिल्ली पुलिस में बेगमपुर थाने में हेड कांस्टेबल के रूप में कार्यरत था। मृतक शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। जिनमें एक लड़का व एक लड़की शामिल है। पत्नी फिलहाल मायके में गई हुई है। मृतक रविंद्र ने फांसी लगाने का कदम क्यों और किस वजह से उठाया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। परिजनों की ओर से इस बारे में किसी तरह की कोई शंका जाहिर नहीं की है। शुक्रवार को एचएल सिटी चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी राजीव ने बताया कि मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।