फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Delhi Police ASI killed in accident, jhajjar news

हादसे में दिल्ली पुलिस के एएसआई की मौत

Fri, 03 Feb 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Fri, 03 Feb 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

बेरी-बहादुरगढ़ मार्ग पर मातन गांव के नजदीक बृहस्पतिवार को कैंटर-कार की टक्कर हो गई। इसमें दिल्ली पुलिस के एएसआई की दर्दनाक मौत हो गई। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
दिल्ली से ड्यूटी करके बेरी अपने घर लौट रहे सुंदर पुत्र महानंद की कार को कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही मांडोठी चौकी पुलिस भी पहुंची और अपनी पीसीआर में दुर्घटना में घायल दिल्ली पुलिसकर्मी को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंची। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि मृतक सुंदर बाहरी दिल्ली में एओ शाखा में एएसआई के पद पर तैनात था। मृतक की उम्र लगभग 47 वर्ष के आसपास बताई गई है। घटना के जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि मृतक की एक बेटी और एक बेटा है। बताया गया है कि मृतक के सिर में गहरी चोट आने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना की सूचना पाकर दिल्ली पुलिस के उच्चाधिकारी व अन्य पुलिसकर्मी भी यहां पहुंच गए।
विज्ञापन


पीसीआर कर्मियों ने दिखाई मानवता
इस दुर्घटना में मांडोठी चौकी पुलिस ने भी मानवता का परिचय दिया। मांडोठी चौकी पुलिस की पीसीआर को जिस समय कैंटर-कार की टक्कर होने की सूचना मिली। पीसीआर पर तैनात कर्मी उसी समय घटना स्थल की ओर चल दिए। वहां पहुंचते ही उन्होंने दुर्घटना में घायल पुलिसकर्मी को बाहर निकाला और बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। इसमें पुलिसकर्मियों के पूरे कपड़े भी खून से सन गए थे लेकिन जब तक पुलिसकर्मी घायल को लेकर अस्पताल में पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed