फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Delhi Metro System: You will be able to travel in the metro multiple times using the same QR code

Delhi Metro System: एक ही क्यूआर कोड पर मेट्रो में कई बार यात्रा कर सकेंगे, इस सिस्टम का ट्रायल शुरू

Wed, 07 Aug 2024 08:52 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 07 Aug 2024 08:52 AM IST
सार

वर्तमान सिस्टम के तहत एक क्यूआर कोड के जरिए लोग एक ही बार मेट्रो मेट्रो में यात्रा कर सकते हैं, लेकिन डायनेमिक क्यूआर कोड सिस्टम के जरिए लोग एक ही क्यूआर कोड से मेट्रो में कई बार यात्रा कर सकेंगे। यह क्यूआर कोड आपके मोबाइल वॉलेट या फोटो गैलरी में सेव किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Delhi Metro System: You will be able to travel in the metro multiple times using the same QR code
Delhi Metro Train - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma

विस्तार

डिजिटल टिकटिंग के जरिए मेट्रो में यात्रा को आसान बनाने के लिए डीएमआरसी जल्द ही डायनेमिक क्यूआर कोड सिस्टम शुरू करने वाली है। इसमें एक ही क्यूआर कोड खरीदकर यात्री मेट्रो में कई बार यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन


हाल ही में इस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। इसके लिए सभी मेट्रो स्टेशनों पर क्यूआर कोड स्कैन करने में सक्षम एएफसी गेट पहले ही लगाए जा चुके हैं। अभी ये स्कैनर मेट्रो के पेपर टिकट / टोकन पर छपे क्यूआर कोड को स्कैन करने के काम आ रहे हैं। इसके अलावा, जो लोग मोबाइल वॉलेट के जरिए टोकन खरीदते हैं, उनके फोन पर आने वाले क्यूआर कोड को भी ये स्कैनर रीड करते हैं।
विज्ञापन


वर्तमान सिस्टम के तहत एक क्यूआर कोड के जरिए लोग एक ही बार मेट्रो मेट्रो में यात्रा कर सकते हैं, लेकिन डायनेमिक क्यूआर कोड सिस्टम के जरिए लोग एक ही क्यूआर कोड से मेट्रो में कई बार यात्रा कर सकेंगे। यह क्यूआर कोड आपके मोबाइल वॉलेट या फोटो गैलरी में सेव किया जा सकेगा। डीएमआरसी के अधिकारियों ने इसकी भी पुष्टि की है कि स्मार्ट कार्ड की तरह डायनेमिक क्यूआर कोड से यात्रा करने वालों को भी नॉन पीक आवर्स में हर ट्रिप पर किराए में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा डायनेमिक सिस्टम होने से क्यूआर कोड का डिजाइन या नंबर भी अपने आप बदलता रहेगा। ऐसे में अगर कोई चोरी से आपके क्यूआर का फोटो खींचकर यात्रा करेगा तो क्यूआर कोड का डिजाइन या नंबर चेंज होते ही पुराना कोड निष्क्र्रिय हो जाएगा। यात्रियों के लिए यह सुविधा इस महीने के अंत तक या अगले महीने के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।

मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ी, ट्रेन से जाना है तो घर से जल्दी निकलें

स्वतंत्रता दिवस को लेकर डीएमआरसी ने मेट्रो स्टेशनों और ट्रेन में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मेट्रो स्टेशनों पर सीआईएसएफ जवानों ने यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा जांच और कड़ी कर दी है। इसमें समय लग रहा है ऐसे में बेहतर होगा कि लोग घर से 15 से 20 मिनट जल्दी निकलें और समय पर स्टेशन पहुंचे।

अब मेट्रो में सफर करने वाले लोगों को घर से एक्स्ट्रा टाइम लेकर निकलना होगा। यात्रियों को अब घर से पहले के समय से 5 से 7 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा। जांच के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जाएगा। अधिक सुरक्षा उन स्टेशनों पर कड़ी की गई है। जो संवेदनशील हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। उसी के तहत सीआईएसएफ ने मेटद्यो में भी यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा जांच और कड़ी कर दी है। अब 15 अगस्त तक कड़ी चेकिंग जारी रहेगी। इसके चलते यात्रियों को मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करते वक्त ज्यादा समय लग सकता है। खासतौर से पीक ऑवर्स के दौरान भीड़भाड़ वाले स्टेशनों के एंट्री गेट्स पर लंबी लाइनें लग सकती है। बहादुरगढ़ में जीआरपी ने रेलवे स्टेशन और बहादुरगढ़ पुलिस की ओर से बस स्टैंड पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि कोई संदिग्ध सामान लेकर स्टेशन के अंदर प्रवेश न कर सकें। इस संबंध में डीएमआरसी एडवाइजरी जारी की है।

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि 15 अगस्त के मद्देनजर मंगलवार से सीआईएसएफ ने सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की कड़ी सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। इसकी वजह से पीक ऑवर्स में यात्रियों को दिक्कत हो सकती है। स्टेशनों पर कतारें लग सकती हैं। यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed