फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Delhi-Ferozepur trouble getting car passengers from canceled, bhadurgarh news

दिल्ली-फिरोजपुर गाड़ी रद्द होने से यात्रियों को हो रही परेशानी

Mon, 02 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Mon, 02 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

रोहतक-दिल्ली रेल मार्ग पर चलने वाली दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर गाड़ी पिछले करीब दो 2 महीने से रद्द है। इस कारण बहादुरगढ़ के हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नौकरी पेशे वाले लोग और विद्यार्थी वर्ग बेहद प्रभावित है। दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर उक्त सवारी गाड़ी के पुन: संचालन की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि रोहतक-दिल्ली रेल मार्ग पर गाड़ी संख्या-54641 (दिल्ली-फिरोजपुर सवारी गाड़ी) सुबह 7:10 पर दिल्ली से चलती है और बहादुरगढ़ में 8 बजकर 15 मिनट और रोहतक में 9 बजकर 10 मिनट पर पहुंचती है। काफी तादाद में बहादुरगढ़ क्षेत्रवासी इस गाड़ी के जरिये अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। इन यात्रियों में नौकरीपेशे वालों और विद्यार्थियों की संख्या अधिक है। मगर इस गाड़ी का सालभर में कई बार रद्द होना, इन यात्रियों के लिए सिरदर्द बन जाता है। वर्तमान में भी यह गाड़ी काफी समय से पटरी पर नहीं है। इससे लोगों को बड़ी दिक्कतें हो रही हैं। मासिक, त्रैमासिक, अर्द्ध वार्षिक और वार्षिक पास बनवाने के बावजूद भी ये यात्री रुपया खर्च करके दूसरे वाहनों के जरिये अपने कार्यालय व संस्थानों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

समिति के सचिव अशोक खरोड़ ने कहा कि वर्ष-2016 में भी गाड़ी को 6 नवंबर से 5 दिसंबर के लिए रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 6 दिसंबर से यात्रियों को बिना कोई सूचना दिए इस गाड़ी को फिर से रद्द कर दिया गया। गाड़ी पटरी पर कब लौटेगी, अभी इसकी कोई सूचना नहीं है। अब हालात ये हैं कि सुबह सवा 4 बजे से लेकर 9 : 25 के बीच तक कोई सवारी गाड़ी रोहतक के लिए नहीं है। गाड़ी संख्या 54641/54642 को फिरोजपुर मंडल द्वारा संचालित किया जाता है। इस प्रकार गाड़ी को एक साल में कई-कई महीने के लिए बिना दूसरा कोई विकल्प दिए पटरी से दूर किया जाता है। सुबह के समय में दिल्ली से बहादुरगढ़, रोहतक, जींद व आगे के स्टेशनों तक की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह एकमात्र सवारी गाड़ी है। उक्त मार्ग के यात्रियों के लिए इसे जीवन रेखा कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने कहा कि दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर के अलावा सुबह के वक्त केवल कालिंदी एक्सप्रेस सुबह 5 बजकर 55 मिनट, गोरखधाम 6:05, सराय रोहिल्ला-फिरोजपुर एक्सप्रेस 7:35 पर दिल्ली से बहादुरगढ़ की ओर प्रस्थान करती हैं। लंबी दूरी तय करने वाली ये गाडिय़ां हरेक स्टेशनों पर नहीं रुकती और सर्दियों में तो अक्सर कई-कई घंटों तक लेट रहती हैं। इस गाड़ी का पुन: संचालन बेहद जरूरी है। यदि फिर भी नियमित रूप से इस गाड़ी को नहीं चलाया जा सकता तो उक्त गाड़ी को पूर्ण रूप से बंद करके दिल्ली-रोहतक के बीच इलेक्ट्रिक गाड़ी का संचालन किया जाए। उन्हें भरोसा है कि रेल मंत्री उनकी इस मांग पर गौर करेंगे और शीघ्र ही दिल्ली-फिरोजपुर पैंसेजर गाड़ी को रूट पर चलने की हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed