फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Delhi cm AK kejriwal in Bahadurgarh, speak on BJP Government, Bahadurgarh

केजरीवाल ने पूर्व सैनिक की मौत पर केंद्र को घेरा

Fri, 04 Nov 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Fri, 04 Nov 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Delhi cm AK kejriwal in Bahadurgarh, speak on BJP Government, Bahadurgarh
अरविंद केजरीवाल - फोटो : bureau

पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल की आत्महत्या के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरते हुए पीएम पर ओआरओपी के मुद्दे पर झूठा श्रेय लेने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


केजरीवाल वीरवार को पूर्व सैनिक रामकिशन की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए भिवानी जाते समय बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 मोड़ पर समर्थकों से रूबरू हुए। यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह के बयान की जमकर निंदा की।
विज्ञापन


दिल्ली के सीएम ने कहा खुद सैनिक होते हुए भी वीके सिंह ने सैनिकों का अपमान किया है। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा कि गत दिवस दिल्ली में जनप्रतिनिधियों को पूर्व सैनिक के परिवार से मिलने से आखिर क्यों रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो सरकार सैनिकों की बहादुरी का श्रेय लेकर खुद की पीठ थपथपा रही है क्या उसे आज हुई पूर्व सैनिक की मौत नजर नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने सभी सैनिकों तक वन रैंक वन पेंशन स्कीम का लाभ सुनिश्चित किया होता तो आज एक पूर्व सैनिक को जान नहीं गवानी पड़ती।

उन्होंने हरियाणा के सीएम के उस बयान की भी निंदा की, जिसमें कथित तौर पर पूर्व सैनिक को शहीद का दर्जा दिए जाने से इंकार किया गया है। दिल्ली के सीएम ने केंद्र पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

साथ ही ओआरओपी को पूरी तरह लागू करने, पूर्व सैनिक के परिवार को उचित मुआवजा देने और घटाई गई डिसएबिलिटी पेंशन को रिस्टोर करने की मांग की। इस दौरान पुुलिस का जबरदस्त प्रबंध रहा और अरविंद केजरीवाल को एस्कोर्ट करते हुए पुलिस ने बहादुरगढ़ की सीमा के बाहर तक पहुंचाया।

छारा पहुंचे केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायकों राखी बिड़ला और सुरेंद्र कमांडो के गांव छारा में जनसभा को संबोधित किया। चौधरियों वाली चौपाल में ग्रामीणों ने पगड़ी बांधकर उनका स्वागत किया।


केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा की जनता अब बदलाव चाहती है और विधानसभा के आगामी चुनाव में इसका सही फैसला आ जाएगा। दिल्ली में ‘आप’ सरकार के कार्यों का उन्होंने उल्लेख किया। पार्टी नेता संजय, पवन और दिल्ली कैंट से विधायक छारा के निवासी सुरेंद्र कमांडो भी केजरीवाल के साथ थे। उनका स्वागत करने वालों में ग्राम सरपंच जितेंद्र बबलू, मटरू पहलवान, पूर्व सरपंच यश, श्रीभगवान व मास्टर साहब सिंह भी मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed