फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Delay in STP renovation leads to pollution reaching the Yamuna River via the Najafgarh drain.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसटीपी रेनोवेशन में देरी, नजफगढ़ ड्रेन के रास्ते यमुना तक पहुंच रहा प्रदूषण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Delay in STP renovation leads to pollution reaching the Yamuna River via the Najafgarh drain.
फोटो-60: बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर के एसटीपी में बना सीवेज का टैंक। स्त्रोत विभाग
बहादुरगढ़। शहर के लाइनपार क्षेत्र स्थित छोटूराम नगर में 18 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रति दिन) क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बीते करीब एक साल से रेनोवेशन इंतजार में है। इसके चलते आधे शहर का सीवेज बिना उपचार के सीधे मुंगेशपुर ड्रेन में छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

यह दूषित पानी आगे चलकर नजफगढ़ ड्रेन के माध्यम से दिल्ली में यमुना नदी में मिल जाता है जिससे नदी के प्रदूषण स्तर में इजाफा हो रहा है। छोटूराम नगर स्थित एसटीपी में प्रतिदिन करीब 12 एमएलडी सीवेज पहुंच रहा है।
विज्ञापन

प्लांट का रेनोवेशन न होने के कारण इसे हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्धारित मानकों के अनुरूप ट्रीट नहीं किया जा रहा।
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से मजबूरी में इस पानी को बिना उपचार के ही ड्रेन में बहाया जा रहा है। बारिश के समय नजफगढ़ रोड पर स्थित 36 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी पर भी ओवरलोड की समस्या सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की अधिकता के कारण वहां से भी अतिरिक्त सीवेज को सीधे उसी ड्रेन में छोड़ दिया जाता है जिससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा बना हुआ है। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नितिन ने बताया कि छोटूराम नगर एसटीपी में आने वाला सीवेज फिलहाल बोर्ड के मानकों के अनुसार ट्रीट नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्लांट के रेनोवेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी ताकि सीवेज का उचित उपचार कर प्रदूषण को रोका जा सके। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि रेनोवेशन कार्य में तेजी लाई जाए ताकि यमुना को और अधिक प्रदूषित होने से बचाया जा सके।
वर्जन



छोटूराम नगर का एसटीपी हर साल बारिश के मौसम में पानी में डूब जाता है। इसी वजह से पूरा नगर हर साल बाढ़ की स्थिति का सामना करता है। इस बार भी यह प्लांट डूबने से शहरवासियों को काफी परेशानी हुई थी। प्लांट का पानी सीधा ही ड्रेन में डाला गया था।




----हरिमोहन धाकरे, पूर्व पार्षद

एसटीपी पर सीवेज के ट्रीटमेंट की प्रक्रिया ठप पड़ी है। इस कारण हर साल बारिश के मौसम में आधा शहर सीवर की समस्या से जूझता है। प्रशासन से मांग है कि इस प्लांट को जल्द से जल्द रेनोवेट किया जाए।

--युवराज छिल्लर, पूर्व पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article