फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Deependra Hooda met both the businessmen who were victims of robbery

Jhajjar-Bahadurgarh News: लूट का शिकार दोनों व्यापारियों से मिले राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा

Tue, 13 Feb 2024 08:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 13 Feb 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
Deependra Hooda met both the businessmen who were victims of robbery
बहादुरगढ़। शनिवार की देर शाम बहादुरगढ़ में दो व्यापारियों के साथ हुई लूटपाट की वारदात में पुलिस के हाथ खाली हैं। अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है। वारदात न सुलझने से व्यापारियों में रोष है। इस पर राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी लगातार पीड़ितों से मुलाकात कर रहे हैं। मंगलवार को राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा बहादुरगढ़ पहुंचे और उन्होंने रेलवे रोड पर पीड़ित दुकानदार से मुलाकात की।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पीड़ितों से जानकारी लेकर पुलिस अधीक्षक से फोन पर वारदात को जल्द सुलझाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ में लगातार वारदात बढ़ रही हैं। दुकानों में घुसकर बदमाश फायरिंग करके लूटपाट कर रहे हैं। न केवल बहादुरगढ़ बल्कि प्रदेश में आपराधिक वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था चौपट है। अपराधों पर अंकुश लगाने में सरकार पूरी तरह विफल है। एक तरह से जंगलराज आ गया है और अफरा-तफरी का माहौल है। इस संबंध में उन्होंने झज्जर पुलिस अधीक्षक से बात कर दो दिन के भीतर वारदात सुलझाने की बात कही है। यदि ऐसा नहीं होता तो 15 फरवरी को वह फिर से आएंगे। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बताया कि प्रदेश में जब हुड्डा सरकार थी तो बदमाशों, अपराधियों का पूरी तरह से सफाया कर दिया था। अपराध खत्म करने के लिए तत्कालीन सरकार ने उस वक्त तमाम जरूरी कदम उठाए थे। हरियाणा में बदलाव निश्चित है। हुड्डा सरकार बनते ही फिर से प्रदेश को अपराध मुक्त बनाया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस डेलीगेट राजेश जून, पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, श्रीनिवास गुप्ता, विशाल गर्ग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed