फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dedicated life for women's upliftment

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला उत्थान के लिए जीवन समर्पित किया

Mon, 11 Mar 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 11 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Dedicated life for women's upliftment
बहादुरगढ़। भारत की पहली महिला शिक्षिका ज्योति सावित्रीबाई फुले की 127वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया गया। समाज के लोगों के साथ सरिता सैनी ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का सारा जीवन महिलाओं के उत्थान मेंं बीता, इसलिए उन्होंने महिलाओं को शिक्षा देने के लिए वर्ष 1848 में भारत में पहली बार स्कूल खोला। उनके प्रयास से समाज में महिलाओं के साथ होने वाली कुप्रथाओं जैसे सतीप्रथा, बाल विवाह, घूंघट प्रथा,का अंत हुआ। आज महिलाओं को समाज में शिक्षा का दर्जा मिलना उन्हीं की बदौलत है। सरिता सैनी ने सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न देने की मांग करते हुए उनकी पुण्यतिथि व जन्मदिवस पर सरकारी अवकाश करने की भी मांग की। हरियाणा शिक्षा बोर्ड का नाम भी देश की पहली महिला शिक्षिका के नाम पर रखने की मांग की। साथ ही उनके नाम से विद्यालय, कॉलेज, खोलने की मांग भी की। उनके नाम से मुख्य चौराहों के नाम रखने का आग्रह सरकार से किया। पूर्व पार्षद एवं ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य जसबीर सैनी ने कहा कि जल्दी ही वे प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर उक्त मांगे उनके समक्ष रखेंगे। इस मौके पर अनीता, बाला, वीना, नीलम, पूजा, रामभतेरी, कृष्णा, पूजा, शीतल, नेहा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed