फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead body of newly married woman found hanging under suspicious circumstances

Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शवग

Wed, 29 Mar 2023 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dead body of newly married woman found hanging under suspicious circumstances

विज्ञापन
बहादुरगढ़। शाहरपुर गांव में संदिग्ध हालात में एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। महिला की शादी चार महीने पहले ही हुई थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर बेटी की हत्या करके फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान मूल रूप से खरखौदा सोनीपत हाल निवासी गुरुग्राम की रहने वाली पूजा के रूप में हुई है। पूजा की शादी 6 नवंबर 2022 को बहादुरगढ़ के शाहपुर गांव निवासी नसीब के साथ हुई थी। शादी के समय नसीब सर्वेयर का काम करता था। बाद में उसकी नौकरी चली गई थी। मृतका की बहन गीता ने बताया कि नसीब और उसके परिवार वाले अक्सर पूजा को कम दहेज लाने के लिए ताने देते थे। उसका बेरोजगार पति शादी के समय कर्जा लेकर खर्च किए गए पैसे मायके से लाने के लिए कहता था। कई बार फोन पर भी पूजा की मां से पैसे की मांग की गई, लेकिन पूजा का मायका पक्ष भी पैसे देने में समर्थ नहीं था।
विज्ञापन

गीता ने बताया कि पूजा का पति उसके साथ नहीं रहना चाहता था। वह पूजा को पसंद नहीं करता था और उसे छोड़ने तक की बात कहता था। साथ ही यह बात किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी जाती थी। इतना ही नहीं पूजा की मौत के बारे में ससुराल पक्ष की ओर से कई घंटे बाद उन्हें सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed