फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead body of missing youth found naked in well, fear of murder

बालोर के युवक का शव सिद्दीपुर के नजदीक कुएं में मिला, हत्या की आशंका

Fri, 18 Nov 2022 08:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found naked in well, fear of murder
बहादुरगढ़। बालोर गांव से तीन दिनों से लापता एक युवक का शव नग्न अवस्था में सिद्दीपुर रोड पर बने एक कुएं से मिला है। वह गुरुग्राम की एक कंपनी में सुपरवाइजर था। युवक के चेहरे और सिर पर गहरी चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बालोर गांव निवासी सुजीत सोमवार से लापता था। बृहस्पतिवार को उसका शव सिद्दीपुर रोड पर बने कुएं में मिला। सुजीत गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में काम करता था। सोमवार की सुबह वह ड्यूटी के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया। घर नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन पर कॉल की, लेकिन मोबाइल बंद था। इसके बाद अपने स्तर पर तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को सदर थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई। बृहस्पतिवार को गांव में सिद्दीपुर रोड स्थित कुएं के नजदीक एक बाइक पर किसी की नजर पड़ी। यह बाइक सुजीत की थी। उसने देखा तो कुएं में एक शव नजर आया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को कुएं से बाहर निकाला गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ हुई शव की शिनाख्त सुजीत के रूप में हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल में ले जाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई। सुजीत दो बच्चों का पिता था। चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। ये चोट कैसे लगी, यह जांच का विषय है। पुलिस का कहना है कि हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा, लेकिन परिजनों द्वारा किसी पर शक भी नहीं जताया गया है। पुलिस के अनुसार सुजीत की जान कैसे गई, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि बालोर के एक कुएं में युवक का शव मिला है। पहचान हो गई है। यह युवक सोमवार से लापता था। इस संबंध में फिलहाल धारा 302, 201 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed