फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead body of innocent thrown in canal from Panipat found in canal near Mandothi village

पानीपत से नहर में फेंके गए मासूम का शव मांडोठी गांव के पास नहर में मिला

Tue, 20 Apr 2021 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Dead body of innocent thrown in canal from Panipat found in canal near Mandothi village
झज्जर। पानीपत के बोहली गांव निवासी एक व्यक्ति ने 14 अप्रैल को पानीपत के पास अपने तीन बच्चों को घरेलू कलह के चलते नहर में फेंक दिया था। इनमें तीन साल के मासूम का शव 5 दिन बाद झज्जर जिले मांडोठी गांव के पास नहर में मिला है। पुलिस ने नहर में शव मिलने की सूचना पानीपत पुलिस को दी। इसके बाद बापौली पानीपत पुलिस थाना की टीम झज्जर पहुंची। टीम ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद झज्जर के सामान्य अस्पताल से परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

14 अप्रैल को पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद पानीपत के बोहली गांव निवासी अनिल कुमार ने अपने 3 वर्षीय बेटी हंशु, 5 वर्षीय बेटे वंश व तीन वर्षीय बेटे यश को नहर में फेंक दिया था। इसके बाद हंशु व वंश का शव खुबडू झाल में 15 अप्रैल को मिले थे। जबकि अनिल ने 14 अप्रैल को गोहाना पुल के पास जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। बापौली पुलिस ने अनिल की पत्नी आरती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। रविवार देर शाम को तीन साल के मासूम यश का शव 5 दिन बाद झज्जर के मांडोठी गांव के पास नहर में मिला है। सूचना मिलने पर बापौली पुलिस थाना प्रभारी हरनारायण अपनी पुलिस टीम सहित झज्जर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस पांच दिन से मासूम के शव की तलाश कर रही थी। मासूम का शव मांडोठी गांव के पास नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरनारायण, पुलिस थाना प्रभारी, बापौली, पानीपत
मांडोठी गांव के पास नहर में बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव की सूचना पानीपत पुलिस को दी तो शव की पहचान मासूम यश के रूप में हुई है। झज्जर के सामान्य अस्पताल में पहुंची पानीपत पुलिस के माध्यम से बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया है।
- प्रदीप कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना मांडोठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed