फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   dda employee dead, murder, dda employee murder, bahadurgarh

डीडीए कर्मचारी की तेजधार हथियार से हत्या

Sat, 17 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर Updated Sat, 17 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
dda employee dead, murder, dda employee murder, bahadurgarh
अपराध - फोटो : Demo Pic
बीती रात बादली में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक व्यक्ति के सिर में गहरी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

बादली निवासी राजेंद्र का शव गांव के पास ही बहादुरगढ़ रोड पर पड़ा मिला। राजेंद्र के सिर में चोट के निशान थे और पूरी तरह से खून में लथपथ था। राजेंद्र दिल्ली में ही डीडीए में कर्मचारी था। शुक्रवार सुबह ग्रामीण घूमने के लिए निकले तो बहादुरगढ़ रोड पर सड़क किनारे खेत में शव देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त राजेंद्र (57) के रूप में की। घटनास्थल पर बहादुरगढ़ से डीएसपी धीरज कुमार और सदर थाना प्रभारी रणधीर सिंह भी पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र वीरवार को नौकरी के लिए दिल्ली गया था, लेकिन लौटा नहीं। उसका शव खेतों में पड़ा होने की जानकारी उन्हें शुक्रवार  सुबह मिली। वहीं, सदर थाना प्रभारी रणधीर दहिया का कहना है कि हत्या के कारणों का सुराग लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कई टीमों का गठन भी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed