{"_id":"68daf59dc635efb3b00c5509","slug":"dcp-advised-to-be-cautious-of-fraud-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117830-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसीपी ने धोखाधड़ी से सावधान रहने की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसीपी ने धोखाधड़ी से सावधान रहने की दी सलाह
Tue, 30 Sep 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 59 : मयंक मिश्रा, डीसीपी
बहादुरगढ़। पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा ने आमजन को ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर हो रही धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की धोखाधड़ी में नागरिकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या व्हाट्सएप पर मुफ्त ट्रेडिंग टिप्स क्लास के बारे में विज्ञापन मिलते हैं। जब वे विज्ञापन पर क्लिक करते हैं तो उन्हें अज्ञात टेलीग्राम या व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया जाता है। ठग इन ग्रुपों के माध्यम से नागरिकों को स्टॉक खरीदने और बेचने के लिए मुफ्त ट्रेडिंग टिप्स देकर निवेश करने के लिए प्रेरित करते हैं।
कुछ दिनों बाद ठगों की ओर से नागरिकों को स्टॉक ट्रेडिंग में आगे के मार्गदर्शन और भारी मुनाफा कमाने के लिए एक ट्रेडिंग एप्लीकेशन इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता है। ये एप्लीकेशन भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के तहत पंजीकृत नहीं होते।
पुलिस उपायुक्त आमजन को निवेश धोखाधड़ी के बारे में जागरूक रहने और उन्हें अज्ञात नंबरों से संदिग्ध लिंक, व्हाट्सएप कॉल और संदेशों से बचने के लिए कहा। धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर सूचना दें।