{"_id":"69090b8c1751a4a8ce09bda5","slug":"dc-listened-to-the-problems-of-the-villagers-in-the-night-stay-program-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118667-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रात्रि ठहराव कार्यक्रम में डीसी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रात्रि ठहराव कार्यक्रम में डीसी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन
फोटो 79: कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की स्टालों का अवलोकन करते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाट
बहादुरगढ़। सरकार की सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक माह रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को बादली के गांव एमपी माजरा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का हुआ।
गांव एमपी माजरा के ग्रामीणों ने सड़क, जल निकासी, फसल बीमा, आंगनबाड़ी भवन, पशु चिकित्सा केंद्र, बिजली और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं रखी। पुलिस विभाग की तरफ से डीसीपी मयंक मिश्रा उपस्थित रहे। उपायुक्त ने मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर अधिकांश शिकायतों का समाधान कराया।
कार्यक्रम में सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फोगाट और सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार ने उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल का स्वागत किया। डीसी ने कहा कि रात्रि ठहराव केवल एक प्रशासनिक गतिविधि नहीं बल्कि यह सरकार की जन संवाद की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसके माध्यम से प्रशासन जनता के द्वार तक पहुंच रहा है जिससे समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने में पारदर्शिता आई है।
विज्ञापन
इससे पहले डीसी ने वालीबॉल मैच और बुजुर्गों की दौड़ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने विजेता प्रतिभागियों और विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया। उन्होंने सेना मेडल विजेता सूबेदार मुन्नी राम की वीरांगना लक्ष्मी देवी को सम्मानित किया।
डीसीपी मयंक मिश्रा ने ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन, साइबर फ्रॉड से बचाव व नशामुक्त जीवन की आवश्यकता पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपराधों से बचाव के लिए समाज को सजग रहना जरूरी है और किसी भी फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर पर शिकायत करें। इसके अलावा 112 की जानकारी दी।
कार्यक्रम में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की कलाकार मंडली ने हरियाणवी लोकगीतों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़ा, नशा मुक्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
विभिन्न विभागों की ओर लगाए गए सूचना स्टॉलों में स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, शिक्षा, परिवहन, पशुपालन और बिजली विभाग प्रमुख रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर चार दर्जन ग्रामीणों की शुगर, बीपी और सामान्य जांच की व आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं।
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसीपी बादली डॉ. प्रणय कुमार, एसडीएम बादली डॉ रमन गुप्ता, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, डीआरओ मनवीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, एक्सईएन जन स्वास्थ्य अश्विनी सांगवान, सरपंच कोमल रानी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुमित कुमार, डीएफओ प्रवीण यादव, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, डीआईओ अमित बंसल, सरपंच नीटू आनंद बादली, आयुष अधिकारी डॉ पवन देसवाल, बीडीपीओ बादली सुमित कुमार मौजूद रहे।