{"_id":"69b9c7b96fbad6eec50de069","slug":"dc-inspected-preparations-for-the-fair-at-bhimeshwari-devi-temple-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1001-132889-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भीमेश्वरी देवी मंदिर में मेले की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भीमेश्वरी देवी मंदिर में मेले की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा
विज्ञापन
17jjrp17- बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में तैयारी का जायजा लेते डीसी व अन्य अधिकारी।
बेरी। जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में मंगलवार को अधिकारियों के साथ चैत्र नवरात्र मेला की तैयारियों का जायजा लिया और मौके पर निर्देश भी दिए। इससे पहले डीसी ने अंदर वाले मंदिर में माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
डीसी ने 24 से 26 मार्च तक लगने वाले चैत्र नवरात्र मुख्य मेला के दौरान धर्मनगरी बेरी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रबंधों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की।
एसडीएम एवं माता भीमेश्वरी देवी श्राइन बोर्ड की सीईओ रेणुका नांदल भी मौजूद रहीं। उन्होंने मेले में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों के पहचान पत्र, पार्किंग, सुरक्षा, पीने के पानी, रात्रि के समय रोशनी के इंतजाम, स्वास्थ्य सुविधाएं, अस्थाई शौचालय, सीसीटीवी, माइक सर्विस, अग्निशमन सेवाएं इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए जाएंगे। मौके पर एडीसी जगनिवास, नपा चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान, सीएमओ डॉ. मंजू कादयान, एसीपी अनिल कुमार, तहसीलदार शेखर मौजूद रहे।