फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DC inspected Matanhel grain market, interacted with farmers and commission agents

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसी ने मातनहेल अनाज मंडी का किया निरीक्षण, किसानों व आढ़तियों से की बातचीत

Wed, 01 Oct 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 01 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
DC inspected Matanhel grain market, interacted with farmers and commission agents
30jjrp15- डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल साथ में  डीसीपी लोगेश कुमार पी  किसानों व आढ़तियों से मात
झज्जर। जिले में खरीफ फसलों की सरकारी खरीद सुचारू और पारदर्शी ढंग से हो सके, इसके लिए उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने मातनहेल अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में पहुंचे किसानों और आढ़तियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।
विज्ञापन

आढ़तियों और किसानों ने विशेष रूप से बाजरा की खरीद प्रक्रिया को लेकर अपने अनुभव और व्यावहारिक कठिनाइयां उपायुक्त के समक्ष रखीं। किसानों ने बाजरा खरीद सहित विभिन्न विषयों पर अपनी राय दी। उपायुक्त ने खरीद एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे हरियाणा सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप फसलों की खरीद सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को मंडी में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए और यदि कोई समस्या आती है तो उसका समाधान तत्काल किया जाए। उन्होंने किसानों और आढ़तियों को भरोसा दिलाया कि उनके विषयों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बाजरा की नमी की मात्रा जांचने के लिए यादृच्छिक (रैंडम) तरीके से कुछ सैंपल उठाए और उन्हें मार्केट कमेटी कार्यालय में स्थापित मशीन पर परीक्षण कराया। उन्होंने खरीद प्रक्रिया में वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीके से गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed