फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DC called for the report of the roads of the district

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसी ने तलब की जिले की सड़कों की रिपोर्ट

Tue, 28 Mar 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 28 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
DC called for the report of the roads of the district

विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय में उपायुक्त शक्ति सिंह ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिले में कई सड़कों की हालात ठीक नहींं है। संबंधित विभाग अपनी-अपनी सड़कों की पूरी रिपोर्ट तैयार करें, कब बनी थीं, कब रिपेयर हुई थी, अब रिपेयर की जरूरत है या पुनर्निर्माण की, किन-किन सड़कों पर रिपेयर कार्य चल रहा है और किन-किन सड़कों के टेंडर जारी हुए हैं और टेंडर किस स्टेज पर हैं। यह सभी रिपोर्ट जल्द से जल्द उनके कार्यालय में भिजवाएं। उपायुक्त ने कहा कि संबंधित विभाग के कार्यकारी अभियंता स्वयं यह रिपोर्ट तैयार करेंगे और साथ में सर्टिफिकेट भी देंगे कि उनकी सड़क मोटरेबल हो गई हैं। बैठक में एसडीएम बादली विशाल कुमार, नगराधीश परवेश कादियान सहित लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, मार्केटिंग बोर्ड सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


उन्होंने कहा कि संबंधित एसडीएम भी अपने -अपने उपमंडल में यह सुनिश्चित करें कि सडक़ मोटरेबल है। एसडीएम भी इस संबंध में अपनी-अपनी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को देंगे। डीसी ने कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों में उपयोग हो रही निर्माण सामग्री के नियमानुसार सेंपलिंग जरूरी है। इसके अतिरिक्त जहां भी ऐसी रिपोर्ट मिलती हैं कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता ठीक नहींं उक्त निर्माण सामग्री के सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाएं। उपायुक्त ने नागरिक अस्पताल झज्जर में उपयोग हो रही निर्माण सामग्री के सैंपल भरने के निर्देश भी लोक निर्माण विभाग को दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed