फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Daughters are learning martial arts to become stronger in self-defense.

Jhajjar-Bahadurgarh News: आत्मरक्षा में सशक्त होने को मार्शल आर्ट सीख रही बेटियां

Mon, 02 Oct 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 02 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Daughters are learning martial arts to become stronger in self-defense.
झज्जर। बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। शिक्षा विभाग अब उन्हें और सशक्त बनाने के लिए आत्मरक्षा के गुर सिखा रहा है। जिले के 147 स्कूलों में रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जिले की 8820 होनहार बेटियां मार्शल आर्ट सीख रहीं हैं। लड़कियों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रार्थना सभा के दौरान, दोपहर के भोजन के समय और स्कूल की छुट्टी के से पहले आखिरी पीरियड में लड़कियों को डेढ़ घंटे का आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत दसवीं से 12वीं कक्षा की लड़कियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। समग्र शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना संयोजक विशाल दहिया ने बताया कि यह कार्यक्रम लड़कियों को खूब भा रहा है और लड़कियां बढ़-चढ़कर मार्शल आर्ट कला सीखने में दिलचस्पी ले रही है। उनके परिजन भी बेटियों को इसे सिखाने के लिए कह रहे हैं। वह भी चाहते हैं कि उनकी अपनी सुरक्षा खुद करे। इसे सीख रही लड़कियों ने बताया कि यह कार्यक्रम बहुत अच्छा है और उसमें अकेले आने-जाने में इन्होंने डर नहीं लगेगा और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। यह कार्यक्रम दिसंबर के महीने तक चलाया जाएगा ताकि लड़कियां पूरी तरह से मार्शल आर्ट को सीख कर आगे बढ़ सके।
विज्ञापन




वर्जन

समग्र शिक्षा के तहत जिले की लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए शास्त्रांग कार्यक्रम बेटियों के लिए वरदान साबित हो रहा हैं। बेटियां मार्शल आर्ट सीखकर निडर बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद लांबा, जिला परियोजना संयोजक, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed