फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dalal 84 Khap came out against SDM regarding compensation

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुआवजे को लेकर एसडीएम के खिलाफ उतरी दलाल 84 खाप

Mon, 11 May 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 11 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dalal 84 Khap came out against SDM regarding compensation
फोटो-61: बहादुरगढ़ के गांव मांडोठी में हुई पंचायत में भाग लेते ग्रामीण। संवाद
बहादुरगढ़। हरियाणा आर्बिटल रेलवे कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा न मिलने पर दलाल 12 खाप के अंतर्गत आने वाले किसानों का गुस्सा अब प्रशासन के खिलाफ सामने आ गया है। रविवार को गांव मांडोठी की बब्बन वाली चौपाल में दलाल 84 खाप की पंचायत आयोजित की गई। इसमें बहादुरगढ़ के एसडीएम अभिनव सिवाच पर किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता दलाल खाप 84 के प्रधान भूप सिंह दलाल ने की। बैठक में काफी संख्या में 12 गांवों के किसानों और ग्रामीणों ने भाग लिया इस दौरान दयाराम उपप्रधान दलाल खाप, भुंडू पहलवान छारा, अतर पूर्व सरपंच आसौदा, राजू पहलवान सरपंच के प्रतिनिधि निलेश, सुजान पहलवान, लाल बहादुर कसार, दिलबाग मांडोठी और सुनील बुपनिया समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


भूप सिंह दलाल ने बताया कि वर्ष 2022 में केएमपी के साथ निकलने वाले रेलवे कॉरिडोर में जमीन अधिग्रहण के मामले में किसानों ने कोर्ट में केस जीता था और रमेश दलाल के प्रयासों से मुआवजा राशि बढ़वाई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गत 6 मई को किसान जब एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच से मिले तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और किसानों के साथ उनका व्यवहार भी ठीक नहीं रहा। बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार किया और कार्यालय से चले जाने की बात कही गई। इसके अलावा एसडीएम पर कई ग्रामीणों के नोटिस निकलवाने का भी आरोप है। इसके बाद सात मई को किसान उपायुक्त झज्जर से भी मिले, लेकिन वहां भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसला लिया गया कि सोमवार सुबह नौ बजे दो बसों में किसान ओमप्रकाश धनखड़ से मिलने जाएंगे और मांग करेंगे कि किसानों का बढ़ा हुआ मुआवजा जल्द जारी कराया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed