फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   dakait will arrested

डकैती का वांछित अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार

Sun, 10 Jan 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़ Updated Sun, 10 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के लोहारू में करीब 45 लाख की डकैती के मामले में न्यायालय द्वारा दस साल की सजा सुनाए जाने के बाद से फरार चल रहे अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराधी पर थाना शहर में केस दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन




 एसओजी के प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि एक टीम मुख्य सिपाही मनदीप कुमार के नेतृत्व में मुख्य सिपाही योगेश व सिपाही प्रदीप कुमार शहरी इलाका में गश्त पर थी, तभी उन्हें एक युवक संदेहजनक हालात में आता दिखा। रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से दो अवैध देसी पिस्तौल व 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। एसओजी प्रभारी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए युवक डावला निवासी अंकुर ने कई मामलों का खुलासा करते हुए बताया कि उसने वर्ष 2012 में अपने साथियों के साथ मिलकर लोहारू क्षेत्र में 45 लाख की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में जमानत पर था।
विज्ञापन




न्यायालय ने सजा सुनाई तो उसके बाद से पुलिस पकड़ से छुपता आ रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वांछित अपराधी ने बताया कि उसने तावडू क्षेत्र में कार अड़ाकर बैटरियों से भरे एक ट्रक को छीनने की वारदात में की थी। इसके अलावा थाना सदर बहादुरगढ़ में लूटपाट करने व झज्जर में जेल अधिनियम व सांपला में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। एसओजी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि अवैध हथियारों सहित पकड़े गए वांछित अपराधी पर शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed