फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Daal-roti yojna jhahar, 4390 kwintal dal, jhajjhar/bahadurgrah

जनवरी माह से जून माह तक जिले में किया जाएगा 4390 क्विंटल दाल का वितरण

Fri, 24 Jun 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 24 Jun 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन

सरकार की दाल रोटी योजना के तहत जिले भर में जनवरी माह से जून माह तक 4390 क्विंटल गेहूं का वितरण जाएगा। जिले भर में 307 डिपो से 29365 पात्र परिवार इसका लाभ उठा रहे हैं। जिसमें पीले और गुलाबी कार्ड धारकों को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 6 माह की 15 किलोग्राम दाल का वितरण किया जा रहा है। यानि प्रतिमाह 2.5 किलोग्राम दाल दी जा रही है। डिपो धारक द्वारा किसी तरह की अनियमितता न बरती जा सके इसके लिए प्रशासन द्वारा एसडीएम के नेतृत्व में टीमों का भी गठन किया गया है। उधर, पात्र परिवार भी दाल के वितरण पर संतोष जता रहे हैं।

विज्ञापन


बीपीएल और एएवाई के 29365 हैं परिवार
जिले भर में बीपीएल यानि पीले राशन कार्ड धारक और एएवाई गुलाबी कार्ड धारकों के 29365 परिवार हैं। जो कि जिले भर के 307 राशन डिपो से राशन की दाल ले रहे हैं। पात्र परिवार को 6 माह की इकठ्ठी 15 किलोग्राम दाल का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीसी ने एसडीएम के नेतृत्व में किया है टीमों का गठन
दाल वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो और पात्र परिवार इससे वंचित न रह जाए। इसके लिए जिला प्रशासन ने संबंधित एसडीएम के नेतृत्व में टीमों का गठन किया है, जोकि राशन डिपो की मॉनीटरिंग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


झज्जर शहर की टीम
झज्जर शहर में एसडीएम सतेन्द्र सिवाच के नेतृत्व में एएफएसओ जोगेंद्र सिंह और निरीक्षक अमरजीत शहर के राशन डिपो की चेकिंग कर रहे हैं।

उपमंडल बेरी की टीम
उपमंडल बेरी में एसडीएम विजय चोपड़ा के नेतृत्व में निरीक्षक फूलकंवार और उपनिरीक्षक दीपक बेरी के राशन डिपो की चेकिंग कर रहे हैं।

उपमंडल बहादुरगढ़ की टीम
उपमंडल बहादुरगढ़ में एसडीएम मनीषा शर्मा के नेतृत्व में निरीक्षक राकेश कुमार और शरद कुमार की टीमे चेकिंग कर रही है।

क्या कहते हैं पात्र परिवार
बीपीएल पात्र परिवार की महिला सदस्य शांति ने बताया कि राशन डिपो होल्डर द्वारा निर्धारित समय पर राशन का वितरण किया जा रहा है। कोई परेशानी नहीं हो रही है। एक अन्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि डिपो होल्डर ने दाल दे दी है। पहले भी उन्हें राशन लेने में कोई परेशानी नहीं हुई है।



जिले भर में दालों का वितरण किया जा रहा है। लाभांवित परिवारों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उपायुक्त द्वारा टीमों का गठन किया गया है। अभी तक अनियमितता की कोई शिकायत उनके सामने नहीं आई है।
-कुलदीप इंचार्ज दाल रोटी योजना, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed