फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cut of 61 thousand Rupees.

फोन आया, आपकी प्रोफाइल मुंजाल कंपनी से मैच कर रही है और क्रेडिट कार्ड से कट गए 61 हजार रुपये

Wed, 13 May 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cut of 61 thousand Rupees.
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नई बस्ती में रहने वाला एक शख्स साइबर ठगों का शिकार हो गया। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक और एसपी को शिकायत भेजी थी। इस पर थाना लाइन पार पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नई बस्ती निवासी अनिल वत्स ने बताया है कि 17 मार्च को उसके मोबाइल पर फोन आया और कॉल करने वाले ने बोला कि आपकी जॉब प्रोफाइल मुंजाल कंपनी गुरुग्राम में मैच कर रही है तो आप हमारी साइट पर रजिस्ट्रेशन करवा दीजिए। हम आपका इंटरव्यू करवा देंगे। अनिल ने 18 मार्च को उनकी साइट पर 100 रुपये का रजिस्ट्रेशन करवा दिया। फिर इसके बाद एक दिन पहले उसके पास कॉल आई कि आपका रिज्यूम शॉर्टलिस्टड हो गया है। आपको हमारी एप्लीकेशन है क्वीक स्पोर्ट उसको इंस्टाल करके आपका रिटर्न एग्जामिनेशन लेना है। 15 मिनट का उन्होंने जैसे ही वो एप डाउनलोड करके ओपन किया उसी समय उसके क्रेडिट कार्ड से 61 हजार की पेमेंट कट गई। उन्होंने बताया कि 61 हजार रुपये चार बार करके काटे। इनमें 30 हजार, 20 हजार, 10 हजार और एक हजार रुपये शामिल हैं। पीड़ित अनिल ने आरोप है कि आरोपियों ने एप के जरिये उसकी सिम हैक कर ली और वेबसाइट से मेरे कार्ड की डिटेल निकाल ली। इसके बाद उन्होंने उसके साथ धोखा करते हुए पैसे निकाल लिए। इस संबंध में उन्होंने लाइनपार थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उनका कोई सुराग नहीं लगा है। थाना लाइनपार प्रभारी देवेंद्र का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed