फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crowd of youth gathered in Civil Hospital for medical treatment

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने उमड़ी युवाओं की भीड़

Sun, 11 Feb 2024 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 11 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Crowd of youth gathered in Civil Hospital for medical treatment
झज्जर। ग्रुप सी भर्ती परिणाम जारी होने के बाद अब सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने का काम जारी है। शनिवार को भी सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने वालों की भीड़ लगी रही। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अलग से बोर्ड की व्यवस्था की गई है। शनिवार को फाइल तैयार होने के बाद पुराने सीएमओ कार्यालय में फाइल जमा कराने और बोर्ड द्वारा मेडिकल करने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को 62 लोगों के मेडिकल हुए और रविवार को छुट्टी के दिन भी मेडिकल किए जाएंगे। हाल ही में सरकार ने ग्रुप सी का परिणाम जारी किया है। इसमें जिले के कई युवाओं का चयन हुआ है। ऐसे में मेडिकल की प्रक्रिया नौकरी ज्वाइन करने से पहले पूरी करनी होगी। इसमें एक्स-रे, आंखों की जांच सहित कुछ प्रक्रिया पूरी करनी होती है। शनिवार को सिविल अस्पताल में काफी संख्या में युवा मेडिकल के लिए पहुंचे। सबसे पहले वह अपनी फाइल तैयार कराते हुए नजर आए। उसके बाद पुराने सीएमओ कार्यालय में 200 रुपये पर्ची काटी गई और रिकार्ड चढ़ाया गया। उसके बाद 62 युवाओं के एक-एक करके मेडिकल हुए। शाम 6 बजे तक मेडिकल की प्रक्रिया अस्पताल में चली। अब रविवार को भी यही प्रक्रिया बाकी युवाओं के लिए होगी। वहीं सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में पूरी व्यवस्था की गई है। रविवार को भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed