फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crop procurement was not done due to rain and moisture

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश व नमी के चलते नहीं हुई फसल की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Crop procurement was not done due to rain and moisture
31jjrp08- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में बरसात के चलते ढकी गई फसल। संवाद - फोटो : 1
झज्जर। शहर झज्जर की अनाज मंडी में मंगलवार को तीन किसानों के ई-खरीद पोर्टल गेट पास काटे गए, लेकिन बारिश व फसल में नमी के कारण खरीद नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बारिश के चलते मंडी में आई फसल को तिरपाल से ढक दिया गया। मंडी में आने वाली सरसों की फसल की भराई भी की जा रही है। इस दौरान 100 क्विंटल सरसों की फसल की आवक हुई। वहीं, अभी तक किसी भी किसान की सरसों के फसल की सरकारी खरीद नहीं हुई।
झज्जर अनाज मंडी में मंगलवार को एक किसान अपनी सरसाें की फसल लेकर पहुंचा। इस दौरान किसान की सरसों की फसल में 16 प्रतिशत के करीबन नमी पाई गई जिसको आढ़ती ने उतरवाने से मना कर दिया। इसके बाद किसान वापस चला गया।
विज्ञापन





अनाज मंडी के दो नंबर गेट को खोला
झज्जर अनाज मंडी का दो नंबर गेट सोमवार को मार्केट कमेटी की तरफ से खोला दिया गया, लेकिन वहां पर किसानों की तरफ से लाई जाने वाली सरसों की फसल के गेट पास काटने के लिए किसी भी कर्मचारी की तैनाती अभी तक नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन






वर्जन
झज्जर अनाज मंडी में तीन किसानों के सरसों की फसल के लिए गेट पास काटे गए। इस दौरान करीबन 100 क्विंटल सरसों की आवक हुई, लेकिन खरीद नहीं हो पाई।
रणदीप, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी झज्जर

वर्जन
झज्जर अनाज मंडी वेयरहाउस और मातनहेल अनाज मंडी में हैफेड की तरफ से सरसों की सरकारी खरीद की जाएगी। इसके अलावा गेहूं खरीद को लेकर भी मंडियों में पूरी तैयारियां की हुई है।
रामनिवास, सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed