फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman murdered by slitting her throat with knife in Salhawas

Haryana Crime: महिला की गला रेतकर हत्या, पति से अलग रहती थी बाला... चलाती थी ढाबा, मौके पर मिली बीयर की बोतल

Mon, 09 Jun 2025 01:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज़ एजेंसी, साल्हावास
संवाद न्यूज़ एजेंसी, साल्हावास Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 09 Jun 2025 01:06 PM IST
सार

झज्जर के साल्हावास में घर पर अकेली महिला की हत्या कर दी गई। महिला बाला पति से अलग अपने मायके रहती थी और ढाबा चलाती थी। बाला की हत्या किसने की पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Woman murdered by slitting her throat with knife in Salhawas
साल्हावास में महिला की हत्या। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के साल्हावास के खानपुर खुर्द गांव में रविवार देर रात 44 वर्षीय महिला बाला की हत्या कर दी गई। महिला का चाकू से गला रेता गया है। वारदात के दौरान आरोपी ने बीयर की बोतल का भी प्रयोग किया है। हत्या करने के बाद आरोपी शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन


सोमवार अल सुबह जब ग्रामीणों ने शव को देखा तो डायल 112 पर सूचना दी उसके बाद झाडली चौकी इंचार्ज, जांच अधिकारी राजेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरेश कुमार व एसीपी अनिरुद्ध चौहान ने भी घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए एफएसएल टीम को भी घटना स्थल पर निरीक्षण के लिए बुलाया। एफएसएल टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर में भिजवाया है। मृतक महिला अपने मायके खानपुर खुर्द में ही रहती थी। बाला की बेटी की शादी हो चुकी है और उसके दोनों बेटे बहन के घर गए हुए थे। 
विज्ञापन


पति से अनबन के चलते मायके में रहती थी बाला
मृतक महिला बाला की शादी बलियाली जिला भिवानी में हुई थी। उसका पति विजय शराब का आदि था, जिसके चलते बाला की पति के साथ नहीं बनी। इसी कारण वह अपने बच्चों के साथ मायके खानपुर खुर्द में रहती थी। उसकी बेटी की शादी हो चुकी है और दोनों बेटे अविवाहित हैं। 

प्लांट के शक्ति द्वार पर चला रही थी ढाबा
मृतका बाला झाडली स्थित शक्ति द्वार पर खेड़ा गांव के एक बुजुर्ग के साथ मिलकर ढाबा चलाती थी। ढाबे पर वह श्रमिकों के लिए चाय पानी, रोटी आदि की व्यवस्था रखती थी। इसी से होने वाली आजीविका से वह अपनी गुजर बसर कर रही थी। 

बेटे साहिल को फोन पर दी थी सूचना
महिला बाला ने रात को साढ़े 9 बजे अपने बेटे साहिल को बताया था कि उसका पिता विजय निवासी बलियाली शराब पीकर आया हुआ है और उसके साथ लडाई झगड़ा करते हुए मारपीट कर रहा है। उसके बाद महिला की किसी से फोन पर कोई बातचीत नहीं हुई थी। 

मौके पर बीयर की बोतल व नमकीन का रैपर भी मिला
घटना स्थल पर पुलिस को बीयर की बोतल व नमकीन का रैपर भी मिला है। जिसे टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस टीम अन्य जरूरी साक्ष्य भी एकत्रित करने में जुटी है। महिला बाला से उसका पति कभी-कभी मिलने के आता रहता था। ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि गत रात भी वह महिला बाला के घर आया हुआ था। रात के समय जब वह गली से गुजर रहा था तो कुत्ते भौंकने लगे और ग्रामीणों ने उसको पहचान लिया था।

विज्ञापन

शरीर से बलिष्ठ थी बाला, एक व्यक्ति वारदात को नहीं दे सकता अंजाम
ग्रामीणों के अनुसार महिला बाला शरीर से बहुत बलिष्ठ और ताकतवर थी। कोई भी एक अकेले उसको काबू में नहीं कर सकता था। यह जांच का विषय बना हुआ है कि महिला की हत्या उसके पति ने की है या फिर इस हत्या के पीछे अन्य लोग भी हैं।

क्या कहती है पुलिस
साल्हावास थाना प्रभारी हरेश कुमार का कहना है कि महिला बाला की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। पास ही बीयर की बोतल व नमकीन रैपर मिले हैं। जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed