फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Viscera report revealed the cause of death of the youth after eight months

खुलासा: दोस्तों ने साथ घूमने गए युवक की मौत का कारण बताया हार्ट अटैक, आठ माह बाद विसरा रिपोर्ट में पता चला जहर के कारण गई जान

Thu, 09 Dec 2021 01:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बादली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Dec 2021 01:44 AM IST
सार

युवक की मौत के आठ माह बाद सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार समेत तीन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मित्रों के साथ अप्रैल में घूमने गए युवक की अचानक मौत हुई थी। जिसे साथियों ने कहा था कि हार्ट अटैक आया है। लेकिन पत्नी ने पोस्टमार्टम करवाया था। मामले में आठ माह बाद नया मोड़ आया। जांच रिपोर्ट में जहर से मौत का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Viscera report revealed the cause of death of the youth after eight months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के बादली में आठ माह पहले एक युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। अब तक उसके परिजन और पुलिस हार्ट अटैक से मौत मान कर चल रहे थे। लेकिन विसरा जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी मौत जहर से हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने युवक की पत्नी की शिकायत पर सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुंडाखेड़ा निवासी प्रवीन पुत्र महेंद्र 16 अप्रैल 2021 को अपने साथियों के साथ हरिद्वार सहित विभिन्न स्थानों पर घूमने के लिए गया था। उनके साथ तत्कालीन नायब तहसीलदार प्रभुदयाल सोनी, एसडीएम कार्यालय में अस्थायी तौर पर नियुक्त चालक नीरज यादव और मुंडाखेड़ा का संदीप कुमार थे।
विज्ञापन


17 अप्रैल को प्रवीन की अचानक मौत हो गई थी। साथियों ने प्रवीन के परिजनों को बताया कि उसे एकाएक सीने में तेज दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई। सबने यह मान लिया कि प्रवीन की मौत हार्ट अटैक से ही हुई होगी। पुलिस ने भी उसी के अनुसार कार्रवाई कर दी। लेकिन प्रवीन की पत्नी के कहने पर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में प्रवीन के शव का पोस्टमार्टम करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रवीन की मौत जहर खाने से होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद मृतक प्रवीन की पत्नी सुमन निवासी मुंडाखेड़ा ने पुलिस को प्रभुदयाल, नीरज और संदीप के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने सुमन की शिकायत पर तीनों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद प्रवीन की पत्नी की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। - मुनेश, चौकी प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed