फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The rope marks on her neck, police stopped the funeral

बच्ची के गले पर रस्सी के निशान, पुलिस ने रोका अंतिम संस्कार

Mon, 30 Nov 2015 02:08 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Mon, 30 Nov 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
The rope marks on her neck, police stopped the funeral

गांव रूडियावास में रविवार सायं पांच वर्षीय तन्नू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कुछ लोग उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उनको रोक दिया।

विज्ञापन


बाद में मृतक बालिका के शव को सिविल अस्पताल लाया गया। उसके गले पर रस्सी के निशान हैं। मौत कैसे हुई, इसका खुलासा, सोमवार को पोस्टमार्टम के दौरान होगा। मृतका के मामा ने हत्या के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


गांव रूडियावास निवासी मनजीत फौज में है। उसने दो शादियां की हैं। पहली शादी गांव सेरिया निवासी मोनिका से सात साल पहले हुई थी। शादी के बाद मोनिका ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसकार नाम तन्नू रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मोनिका की मौत हो गई। तन्नू की देखभाल के लिए मनजीत ने अब दो साल पहले दूसरी शादी गांव भिवानी फौगाट की बबीता से कर ली। तन्नू अब पांच साल की थी।

बबीता भी एक बेटे की मां है। रविवार सायं तन्नू के मामा मनजीत कुमार को गांव के संदीप ने सूचना दी कि तन्नू संदिग्ध परिस्थितयों में गायब हो गई है।

मामा मनजीत अपने भाई संजीव के साथ गांव रूडियावास पहुंच गया। संजीप ने बताया कि जिस समय वे गांव पहुंचे तो उनको सूचना मिली कि तन्नू मर चुकी है। और उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया है।

मृतका के मामा मंजीत व संजीव इसके बाद गांव के शमशान घट की ओर दौड़ पड़े। आस पड़ोस के कुछ लोग, जिनमें उसके परिवार का कोई नहीं था, अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे।

मामा ने उनको वहीं रोक लिया। बालिका की संदिग्ध हालत में मौत की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मामा ने तन्नू की हत्या की आशंका जता दी।


पुलिस ने बच्ची के अंतिम संस्कार को रोक दिया ओर शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के डेड हाउस में भिजवा दिया। मामा संजीव ने बताया कि तन्नू के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं।

उनको किसी अनहोनी की आशंका है। पुलिस का कहना है कि बालिका की मौत के कारण पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed