फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Smuglor Caught, Smuglor Caught with Wine, 719 Box wine Caught in Jhajjar, Jhajjar

अवैध शराब तस्करी करके गुजरात ले जाई जा रही शराब की 719 पेटी पकड़ी

Mon, 18 Apr 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Mon, 18 Apr 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Smuglor Caught, Smuglor Caught with Wine, 719 Box wine Caught in Jhajjar, Jhajjar
तीन आरोपी काबू - फोटो : bureau

झज्जर पुलिस द्वारा गश्त के दौरान मिली गुप्त सुचना पर के आधार पर कारवाही करते हुए तस्करी करके गुजरात ले जाये जा रहे शराब से भरे एक ट्रक व आगे आगे पाइलट कर रही एक कार सहित तीन आरोपियों को काबू किया । ट्रक में आलू के कट्टो के पीछे छिपाकर अवैध शराब की 719 पेटियों को शहर से होते हुए गुजरात ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही पुलिस द्वारा सर्तकता बरतते हुए अवैध शराब से भरे ट्रक व आरोपियों को रास्ते में ही दबोच लिया गया। पकड़े गए तीनों आरोपियो को अदालत में पेश किया जहां से एक आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया तथा दो आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया । 

विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज ललित कुमार ने बताया कि सीआईए की एक टीम झज्जर रिवाड़ी रोड़ पर गांव दादनपुर के पास गश्त पर तैनात थी । टीम को गुप्त सुचना मिली कि विकास पुत्र रणबीर निवासी गांव जगराम बाँस थाना बाढडा व नरेश पुत्र जगत सिंह निवासी गांव मिसरी थाना बौंद जिला भिवानी तथा महबूब पुत्र सुमेर खान निवासी पिपरौली जिला मेवात अवैध शराब की तस्करी का धन्धा करते है । वह अवैध शराब ट्रकों में भर कर फर्जी बिल व बिल्टी बनाकर गुजरात सप्लाई करते है । उनका अवैध रूप से शराब से भरा एक ट्रक झज्जर से रिवाड़ी होते हुए गुजरात जायेगा । ट्रक पर चालक महबूब उपरोक्त है । विकास व नरेश एक वरना कार नम्बर एच आर 26 ए पी 8980 शराब से भरे ट्रक के आगे आगे पायलट करते हुए चल रहे हैं ।
विज्ञापन


गुप्त सुचना पर पुलिस टीम द्वारा तुरन्त सक्र्तिय होते हुऐ मौका पर ही नाकाबन्दी करके शहर की तरफ से आने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखनी शुरू की गई ।  कुछ ही समय में दूर से एक वरना कार आती दिखाई दी जिसे इशारा करके रुकवाया गया । कार के पीछे पीछे आते एक ट्रक नम्बर एचआर 74 - 6651 को भी इशारा करके रुकवाया गया । पुछताछ में कार चालक ने अपना नाम पता विकास तथा साथ वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम पता नरेश उपरोक्त बताया । ट्रक चालक ने अपना नाम पता महबूब उपरोक्त बताया । पुलिस टीम द्वारा ट्रक व माल के कागजात तलब करने पर चालक ने माल की बिल व बिल्टी पेश की । जिसमे पोटैटो शीड के 600 बैग दिखाए गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने जब चैक किया तो ट्रक में आलू से भरे कट्टो से छिपाकर शराब के पव्वों व बोतलों की पेटियां भरी हुई थी । पुलिस टीम ने ट्रक में भरी शराब की पेटियो की गिनती तो कुल 719 पेटी अवैध शराब बरामद की गई । जिनपर एक ही मार्का रिवॉल्युशन एक्स्ट्रा ड्राई जिन लिखा है । जिनमे 520 पेटी बोतल तथा 199 पेटी पव्वा की बरामद की गई । ट्रक से आलू से भरे 15 कट्टे भी बरामद किये गए ।


पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कारवाही करते हुऐ थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया । पकड़े गए तीनों आरोपियो को अदालत झज्जर में पेश किया जहां से एक आरोपी नरेश को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया तथा दो आरोपियों विकास व महबूब को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed