फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Property dealer murder case: Six bullets found in the body of Anuj

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: अनुज के शव का हुआ पोस्टमार्टम, शरीर से 6 गोलियां मिली, 17-18 जगह घाव के निशान मिले

Fri, 10 May 2024 07:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 May 2024 07:30 PM IST
सार

पुलिस ने मौके पर 14 राउंड फायर भी बरामद किए हैं। पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Property dealer murder case: Six bullets found in the body of Anuj
शव का हुआ पोस्टमार्टम। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में बहादुरगढ़ रोड पर पंजाबी रसोई के पास कार्यालय में बैठे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या के मामले में शुक्रवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम बोर्ड की टीम ने किया। इससे पहले शव का एक्सरे कराया गया और पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी पुलिस ने कराई। पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर से 6 गोलियां निकली है।

विज्ञापन


इसके अलावा 18 जगह घाव मिले हैं। पुलिस को मौके से 14 राउंड के खोल बरामद हुए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायर कर अनुज के शरीर को छलनी कर दिया। पोस्टमार्टम में दो गोलियां गर्दन के पिछले हिस्से, दो गोली कंधे और दो गोली जांघ में लगी मिली हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात तीन-चार लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर मौजूद मृतक के दोस्तों ने पुलिस को बताया है कि एक बाइक पर तीन नकाबपोश युवक बहादुरगढ़ रोड कार्यालय में घुसे थे। उससे कुछ देर पहले ही लाइट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइट आते ही आरोपी अंदर घुसे और अनुज को गालियां देने लगे। जैसे ही अनुज खड़ा हुआ तो आरोपियों ने उसकी जांघ पर गोलियां मारी। उसके बाद उसे कंधे और फिर गर्दन के पीछे गोलियां मारी। अनुज के साथ कार्यालय में मौजूद तीनों युवकों ने इधर-उधर होकर अपनी जान बचाई।

दोस्तों ने बताया कि आरोपियों का टारगेट केवल अनुज ही था, इसलिए उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद अनुज को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता वार्ड नंबर-4 के घोषीयान मोहल्ला निवासी सतपाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं शुक्रवार शाम को मृतक के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। मृतक का भाई दीपक शादीशुदा है जबकि मृतक अनुज की भी शादी की बातचीत चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed