फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police recovered 105 kg ganja from two vehicles in Jhajjar of Haryana

झज्जर: एंटी नारकोटिक सेल ने दो गाड़ियों से किया 105 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत 8 आरोपी काबू

Tue, 29 Mar 2022 12:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 29 Mar 2022 12:56 AM IST
सार

पुलिस ने गांजा के साथ आठ आरोपियों को रविवार रात गिरफ्तार किया है। मामले में तीन आरोपी 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिए गए हैं।

विज्ञापन
Police recovered 105 kg ganja from two vehicles in Jhajjar of Haryana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में पुलिस एंटी नारकोटिक सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो गाड़ियों में करीब 105 किलो गांजा के साथ आठ आरोपियों को रविवार रात गिरफ्तार किया है। इनमें रोहत की रहने वाली मां-बेटी भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से तीन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि तीन को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। दिया है। आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर आए थे।

विज्ञापन


एंटी नारकोटिक सेल की ओर से गुप्त सूचना के आधार पर एक कार व एक स्कॉर्पियो में गांजा की खेप के साथ आठ आरोपियों को थाना बादली क्षेत्र से रविवार रात गिरफ्तार किया है। झज्जर सेल के प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जियोपुर (उड़ीसा) से दो गाड़ियों में छिपाकर तस्करी करने के लिए गांजा लाया जा रहा था।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय झज्जर में पत्रकार वार्ता के दौरान डीएसपी झज्जर अरविंद कुमार ने बताया कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत तस्करों के गिरोह को गांजा के साथ काबू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि झज्जर सेल में तैनात सहायक उप निरीक्षक चांद राम के नेतृत्व में पुलिस की टीम थाना बादली क्षेत्र में तैनात थी। पुलिस टीम ने केएमपी पर बादली के निकट नाकाबंदी कर गाड़ियों को काबू किया। कार में रखें 2 व स्कॉर्पियो गाड़ी में छिपाकर रखे गए 3 कट्टों में गांजा बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 5 कट्टों में बरामद गांजा का वजन किया गया तो 105 किलो 500 ग्राम पाया गया। आरोपियों की पूछताछ में पहचान मोनू निवासी लखीसराय बिहार, सरबजीत सिंह निवासी रामगढ़ अलवर राजस्थान, राकेश निवासी कटवाल जिला सोनीपत, कुलदीप व मंजीत दोनों निवासी गिरावड़ लाखनमाजरा जिला रोहतक, रवि निवासी खानपुर गोहाना जिला सोनीपत व दो महिलाएं निवासी इंदिरा कॉलोनी रोहतक के तौर पर की गई।

गांजा के साथ पकड़ी गई दोनों महिला आरोपी मां-बेटी हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना बादली में मामला दर्ज किया गया। उड़ीसा से तस्करी करके लाए गए गांजे की रोहतक में सप्लाई होनी थी। गिरफ्त में आए तीन आरोपी मनजीत, कुलदीप व राकेश के खिलाफ हत्या के अलग-अलग मामले दर्ज हैं।

तीनों को हत्या के मामलों में उम्र कैद की सजा हो चुकी है। उपरोक्त तीनों आरोपी हाई कोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर आए हुए थे। पकड़ा गया एक आरोपी मनजीत हरियाणा पुलिस का बर्खास्त मुलाजिम है। हत्या के मामले में सजा होने के उपरांत उसे 2015 में बर्खास्त किया गया था। पकड़े गए एक आरोपी मोनू के खिलाफ भी मामला दर्ज है।  


आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों महिला आरोपियों सहित कुलदीप, राकेश व रवि को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अदालत से तीन आरोपियों मनजीत, सरबजीत व मोनू को पूछताछ के लिए 8 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed