फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nafe Singh murder case: CBI reaches the person who gave pocket money to the shooters

नफे सिंह हत्याकांड: शूटरों को जेब खर्च देने वाले शख्स तक पहुंची सीबीआई!, हुई पहचान

Thu, 30 May 2024 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 30 May 2024 11:04 PM IST
सार

शहर में चर्चाएं हावी है कि नफे सिंह की हत्या से पहले वह शूटरों को खर्च देता रहा है, सीबीआई जल्द उसे पूछताछ के लिए बुला सकती है।

विज्ञापन
Nafe Singh murder case: CBI reaches the person who gave pocket money to the shooters
नफे सिंह राठी का फाइल फोटो। - फोटो : X @Naferathi

विस्तार

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी हत्याकांड में सीबीआई की जांच लगातार तेज हो रही है। मामले को सुलझाने के लिए सीबीआई की टीम विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। सीबीआई ने शूटरों को जेब खर्च देने वाले एक शख्स की पहचान की है। पुलिस व खुफिया विभाग में अंदरखाने ऐसी चर्चा हो रही है। हालांकि कोई भी अधिकारी बोलने से बच रहा है।
विज्ञापन


शहर में चर्चा है कि यह शख्स नंदू गैंग से जुड़ा हुआ है और नफे सिंह की हत्या से पहले वह शूटरों को खर्च देता रहा है। उसने एक के अकाउंट में 40 हजार रुपये भी डलवाए थे। उसकी पहचान अभी गोपनीय रखी गई है। चार्जशीट के लिए सीबीआई ने दस्तावेजी कार्रवाई शुरू कर दी है। संभवत: जल्द ही उसे पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन


पूछताछ में इस शख्स से मामले में अहम सुराग मिलने की संभावना है। दूसरी तरफ, सीबीआई इस मामले में पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी सहित सातों नामजद आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है। जरूरत पड़ने पर वे दोबारा भी बुलाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 फरवरी को पूर्व विधायक नफे सिंह राठी और उनके साथी कार्यकर्ता जयकिशन की बराही फाटक पर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। चार शूटर ने इस वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें दो शूटर आशीष व सौरव को जेल भेजा जा चुका है।

बदमाशों को गाड़ी उपलब्ध कराने वाला बदमाश धर्मेंद्र निवासी बिजवासन, दिल्ली भी सलाखों के पीछे है जबकि मुख्य शूटर नकुल और अतुल अभी पकड़ से बाहर हैं। कांट्रैक्ट किलिंग बताए जाने वाले इस हत्याकांड के पीछे ब्रिटेन बेस्ड गैंगस्टर नंदू का हाथ है, लेकिन मास्टरमाइंड कौन है, यह सवाल तीन महीने से बरकरार है। मई की शुरुआत में सीबीआई ने इस केस की कमान अपने हाथ में लेकर छानबीन शुरू की थी, लेकिन गुत्थी अभी अनसुलझी है।


यह मामला अब सीबीआई के पास है। पूरे मामले में सीबीआई ही जांच कर रही है। थाना पुलिस पूरी तरह जांच से बाहर है। जांच के संबंध में सीबीआई के अधिकारी ही जानकारी दे सकते हैं। - संदीप कुमार, एसएचओ लाइनपार थाना बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed