फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Murder in Bahadurgarh: Wrestler shot dead in village Soldha, was exercising in wrestling academy

Murder in Bahadurgarh: गांव सोलधा में पहलवान की गोली मारकर हत्या, कुश्ती एकेडमी में कर रहा था कसरत

Wed, 02 Aug 2023 12:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 02 Aug 2023 12:14 PM IST
सार

गांव सोलधा का निवासी 30 वर्षीय श्रीकृष्ण खेती बाड़ी करता था। वह हर रोज सुबह गांव के राजकीय विद्यालय के परिसर में बनी व्यायामशाला में व्यायाम करने आता था। बुधवार की सुबह करीब 7:00 वह कसरत कर ही रहा था कि चार-पांच लड़के आए और श्रीकृष्ण पर गोलियां बरसाने आरंभ कर दी।

Murder in Bahadurgarh: Wrestler shot dead in village Soldha, was exercising in wrestling academy
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ के बादली रोड स्थित गांव सोलधा में आज सुबह गांव की व्यायामशाला में व्यायाम कर रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई वह गांव का निवासी था। वारदात को चार पांच हमलावरों ने अंजाम दिया और फरार हो गए। हमलावर कौन थे और उन्होंने युवक की हत्या क्यों की यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी
गांव सोलधा का निवासी 30 वर्षीय श्रीकृष्ण खेती बाड़ी करता था। वह हर रोज सुबह गांव के राजकीय विद्यालय के परिसर में बनी व्यायामशाला में व्यायाम करने आता था। बुधवार की सुबह करीब 7:00 वह कसरत कर ही रहा था कि चार-पांच लड़के आए और श्रीकृष्ण पर गोलियां बरसाने आरंभ कर दी। कई गोलियां चलाकर हमलावर फरार हो गए। इनमें से श्रीकृष्ण को 5-7 गोलियां लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से गोलियों के 10 खोल बरामद हुए हैं।


अज्ञात 4-5 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, मौके से हुए फरार
वारदात की जानकारी मिलते ही बहादुरगढ़ से सदर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच आरंभ की। फॉरेंसिक साइंस लैब से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई, जिसने सुबूत जुटाए। उप पुलिस अधीक्षक अरविंद दहिया भी घटनास्थल पहुंचे और जांच में लगे पुलिसकर्मियों को जरूरी हिदायतें दी। श्रीकृष्ण के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है। परिजनों के बयान पर प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह मामला रंजिश का परिणाम हो सकता है। श्रीकृष्ण के खिलाफ भी दो आपराधिक मामले दर्द रहे हैं। इनमें से एक मामला सोनीपत के सदर थाना में दर्ज है। हत्या का यह मामला वर्ष 2009 में दर्ज हुआ था। यह युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बहने हैं। सूत्रों ने बताया कि श्री कृष्ण ने गांव गुभाना की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। बाद में दोनों परिवारों की सहमति होने पर परंपरागत तरीके से विवाह संपन्न किया गया। डीएसपी अरविंद दहिया ने बताया कि मामले ग्की जांच की जा रही है, आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी। 

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed