{"_id":"7c2f3fe9beef7fd8cea13f9d66c36bd0","slug":"moving-car-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती कार में लगी आग
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
बादली रोड पर गांव जरदकपुर मोड़ के नजदीक एक टाटा इंडिगो गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेज होने के कारण कुछ ही देर में पूरी कार जल गई। किसी तरह से चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
ऐसे में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब आध घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार बुरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन
गुड़गांव के गांव झाड़सा निवासी बिजेंद्र अपने मामा के घर आया हुआ था। जब वह वापस जाने लगा तो जरदकपुर मोड़ के नजदीक चलती कार में अचानक धुआं उठने लगा।
देखते ही देखते कार से आग की लपटें भी निकलने लगी। कुछ ही देर में कार पूरी आग की चपेट में आ गई। दूर-दूर तक आग के गोले दिखाई दिए।
कार चालक बिजेंद्र ने किसी तरह से कार की खिड़की खोलकर नीचे उतरा और अपने स्तर पर भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें विकराल होने के कारण इसमें वह कामयाब नहीं हो पाया।
विज्ञापन
आग में रखे कागजात के अलावा कुछ अन्य सामान भी जल गया।