{"_id":"57e43e894f1c1b0222a8422e","slug":"mother-daughter-death-due-to-poison-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पांच वर्षीय बेटी संग खाया जहर, दोनों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने पांच वर्षीय बेटी संग खाया जहर, दोनों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
Updated Fri, 23 Sep 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बुपनियां में एक महिला ने अपनी लड़की के साथ जहर खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला ने रात को ही दम तोड़ दिया, जबकि लड़की की मौत रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान वीरवार को हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुधवार की शाम रीना ने अपने घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया।
रीना ने अपनी पांच वर्षीय बेटी सविता को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया। परिजनों ने जब दोनों की हालत बिगड़ते हुए देखा तो उन्हें बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल ले गए। दोनों की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में चिकित्सकों ने रीना को मृत घोषित कर दिया, जबकि सविता का इलाज शुरू किया गया, लेकिन वीरवार सुबह बच्ची सविता ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और 174 के तहत मामला दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वीरवार सुबह रीना के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
प्रारंभिक तौर पर महिला द्वारा जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक रीना का पति रणजीत गांव में मजदूरी कर परिवार का काम चलता है। रणजीत की शादी करीब 12 वर्ष पहले बिरहोड़ गांव की रीना के साथ हुई थी, जिनके अब एक लड़का और एक लड़की है। सदर थाना प्रभारी रणधीर दहिया के अनुसार पुलिस ने रीना के पिता की शिकायत पर कार्रवाई शुरू करते हुए मां-बेटी के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।