फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   most wanted criminal jaykwar held by poolice

फरार मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार

Wed, 30 Dec 2015 12:28 AM IST
झज्जर/ बहादुरगढ़ ब्यूरो
झज्जर/ बहादुरगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 30 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
most wanted criminal jaykwar held by poolice

गांव उखलचना कोट में शराब ठेके के विवाद में हुई एक व्यक्ति की हत्या में वांछित मोस्ट वांटेड जयकवार को एसआईटी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हत्या के इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही काबू कर चुकी है।

डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि एसआईटी को सूचना मिली थी कि गांव उखलचना कोट में जुलाई 2013 में हुई हत्या के मामले में शामिल तथा पुलिस का मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश जयकवार किसी जरुरी काम के सिलसिले में अपने गांव उखलचना कोट के पास आएगा।
विज्ञापन


एसआईटी की टीम मौकी पर पहुंची तो एक युवक कुछ दूरी से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ थाना झज्जर में भी एक मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले का है भगोड़ा
प्रदीप निवासी उखलचना कोट ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 29 जुलाई 2013 की शाम को वह अपने ताऊ के लड़के ओम प्रकाश के घर गया था।

इतने में ही रामकिशन, संदीप, जय कवार, सुरेश, नरेश, राजपाल, रामकला व एक अन्य अपने हाथों में हथियार लिए हुए आये। उनके घर पर उसके अलावा ओम प्रकाश, नारायण व चांद भी थे।  रामकिशन व अन्य ने आते ही यह कह कर उन पर हमला बोल दिया कि तुम हमारा शराब का ठेका उठवाना चाहते हो।


जानलेवा हमले में ओम  प्रकाश, नारायण व चांद गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें नारायण की चोटों के कारण रास्ते में मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि जयकवार अभी फरार था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed