{"_id":"864c4f3fe7c43d5e16f118e1d289f791","slug":"misbehave-with-woman-in-bahadurgarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाकर्मी के साथ हुई मारपीट, जांच में जुटी पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाकर्मी के साथ हुई मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल हॉस्पिटल में बिना नंबर के कुछ मरीजों को ओपीडी में जाने से रोकना यहां कार्यरत एक महिलाकर्मी को महंगा पड़ गया। चार महिलाओं व उनके साथ आए एक पुरुष ने गाली-गलोच और मारपीट की। उसके बाल तक खींच दिए। महिलाकर्मी ने शोर मचाया तो वे फरार हो गए। घटना से चतुर्थ श्रेणी कर्मियों में रोष है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर को सिविल हास्पिटल के स्त्रीरोग विभाग की ओपीडी नंबर-8 पर गर्भवती व अन्य महिलाओं की खूब भीड़ रोजाना की भांति लगी हुई थी।
मरीजों को नंबरवाइज दिखाने के लिए यहां एक महिलाकर्मी की ड्यूटी लगी थी। जब वह ओपीडी में नंबर के आधार पर मरीजों को अंदर जाने दे रही थी तो उसी बीच चार महिलाओं ने एक साथ अंदर घुसने का प्रयास किया। जब उसने रोक-टोक की तो उसके साथ गाली-गलोच करते हुए उसके बाल पकड़कर मारपीट की।
विज्ञापन
महिलाकर्मी का आरोप है कि उनके साथ एक पुरुष भी था और उसने भी बाद में उन्हें उकसाते हुए स्वयं भी मारपीट करने पर उतारू हो गया। अपने साथ हुए इस वाकये से महिलाकर्मी बुरी तरह से सहम गई।
विज्ञापन
ओपीडी के बाहर शोर-शराबा सुनकर यहां लैब टेक्निशियन बाहर निकली और किसी तरह से महिला को उनसे छुड़वाया। सिविल हॉस्पिटल में तैनात पुलिसकर्मियों को भी मारपीट की सूचना दी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे कैंपस में उन्हें ढूंढा लेकिन मारपीट करने वाले पकड़े जाने के भय से फरार हो गए।
सीसीटीवी कैमरे की मांग
यहां कार्यरत चतुर्थ श्रेणीकर्मियों ने हॉस्पिटल की ओपीडी परिसर में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए ताकि यहां हंगामा व मारपीट करने वाले व्यक्तियों की पहचान आसानी से हो सके। उन्होंने पूरे हॉस्पिटल में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ में ओपीडी के समय यहां पर विशेष निगरानी रखने के लिए भी आवाज उठाई है।