फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Milk tanker and school van collide in jhajjar of Haryana Students Injured

झज्जर में हादसा: दूध के टैंकर व स्कूल वैन की टक्कर में दो बच्चों की मौत, 7 बच्चों सहित 9 घायल, 3 गंभीर

Mon, 14 Feb 2022 05:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 05:00 PM IST
सार

झज्जर में हादसे के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ भी अस्पताल पहुंचे। घायलों को वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Milk tanker and school van collide in jhajjar of Haryana Students Injured
झज्जर में हादसा: हादसे में घायल बच्चे व क्षतिग्रस्त स्कूल वैन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के सांपला रोड पर छारा व गिरावड़ गांव के बीच एक स्कूल वैन ने सड़क पर खड़े दूध के टैंकर में टक्कर मार दी। घटना सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे हुई। टक्कर में वैन के चालक व परिचालक के अलावा 9 बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को गिरावड़ वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां से वैन के चालक, परिचालक व 3 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

विज्ञापन


इनमें से एक बच्चे को परिजन रोहतक के निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर एक मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक मासूम की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। पुुलिस ने सड़क पर खड़े दूध के टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

हादसे में प्रिक्षित पुत्र कुलदीप, मयंक पुत्र रविंद्र, नितिन, सत्प्रकाश उर्फ भीम पुत्र सतपाल, दिवेश, दिव्यांशी पुत्री सुनील, गिरावड़ मेडिकल कॉलेज निवासी देव पुत्र सोमबीर, सोनम पुत्री सतपाल, वंश पुत्र सुनील, बिरधाना निवासी कंडेक्टर सोमबीर, बेरी निवासी चालक लाला घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से देव, वंश, भीम, सोमबीर व लाला को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक पीजीआई में वंश की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि देर रात रोहतक के निजी अस्पताल में देव ने भी दम तोड़ दिया। दोनों मासूमों के शवों को मंगलवार को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी अस्पताल में पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एसपी वसीम अकरम व जिला प्रशासन के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

टैंकर में वैन ने मारी टक्कर
शहर के दिल्ली गेट स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल की वैन ने गिरावाड़ मेडिकल कॉलेज के निकट सड़क पर खड़े दूध से भरे टैंकर में टक्कर मार दी। कुलदीप पुत्र राजसिंह निवासी गांव बीड़सुनार ने पुलिस की शिकायत में कहा कि उसका लड़का प्रिक्षित उम्र 5 वर्ष इंडो अमेरिकन स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ता है और उनके गांव के सत्यप्रकाश उर्फ भीम पुत्र सतपाल, सोनम पुत्री सतपाल, मयंक पुत्र रविंद्र, वंश पुत्र सुनील, दिव्यांशी पुत्री सुनील भी इसी स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद वैन बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रही थी। उस दौरान वैन व टैैंकर की टक्कर हो गई। जिसमें बच्चे व गाड़ी के चालक, परिचालक घायल हो गए।

ट्रैक्टर से खींचकर अलग की गाड़ी
घटनास्थल के पास खेतों में सब्जी लगा रहे किसानों ने राहगीरों की सहायता से गाड़ी को ट्रैक्टर से खींचकर अलग किया और घायलों को गिरावड़ मेडिकल कॉलेज भिजवाया। सूचना मिलने ही अभिभावक भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।

स्कूल वैन व सड़क पर खड़े दूध के टैंकर की टक्कर हो गई। इसमें दो बच्चों की मौत हो गई है। वहीं सात बच्चे, वैन के चालक व परिचालक घायल हैं। टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों का मंगलवार को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। - नरेश कुमार, डीएसपी, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed